Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

मंगलवार, 21 मई 2019

21 May 2019 Current Affairs / 21 मई कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

सवाल : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अपना रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्र्जवेशन सेटेलाइट किस दिन लांच करने की घोषणा की है ?
जवाब :  22 मई
इस सेटेलाइट को लांच करने के लिए पीएलएलबी-सीए को उपयोग में लाया जाएगा।


सवाल . 21 मई को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है ?
जवाब . आतंकवाद विरोधी दिवस
क्योंकि आज के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हत्या कर दी गई थी।


सवाल : सोशल मीडिया पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ कौन सा क्रिकेटर खिलाडी पहला क्रिकेटर बन गया है ?
जवाब : विराट कोहली


सवाल : भारत और किस देश के बीच हाल ही में युद्ध अभ्यास का 26वां संस्करण शुरु हुआ है ?
जवाब : सिंगापुर




सवाल . हाल ही मे किस देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की पार्टी ने दूसरी बार जीत हासिल की है ?
जवाब : ऑस्ट्रेलिया


सवाल : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आने वाले कितने वर्षो में 7 वैज्ञानिक मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई है ?
जवाब : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने हाल ही में आने वाले दस वर्षो में 7 वैज्ञानिक मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई है. इसरो ने कहा है की वर्ष 2020 में ब्रह्मंडीय विकिरण का अध्ययन करने के लिए एक्सपोसेट, 2021 में सूर्य के लिए एल1, 2022 में मंगल मिशन-2 और कई मिशन लॉन्च किये जायेगा।


सवाल . वर्ल्ड कप के बाद किस टीम के कोच फिल सिमंस ने कोच का पद छोड़ने की घोषणा की है?
जवाब . अफगानिस्तान क्रिकेट टीम


सवाल : ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंध लगने के बाद आईओसी ने किस देश से तेल की आपूर्ती के लिए करार किया है ?
जवाब : अमेरिका


सवाल  किसने हाल ही में डिमेंशिया के खतरे को कम करने के लिए नये दिशा-निर्देश जारी किये है ?
जवाब : विश्व स्वास्थ्य संगठन ( who)


सवाल : नेशनल पेंशन स्‍कीम के तहत आने वाले शिक्षकों को मिलने वाली रिटायरमेंट ग्रेच्‍युटी और अन्य लाभ पर किसने रोक लगा दी है ?
जवाब : केंद्रीय विद्यालय संगठन

सवाल : युवा विज्ञान कार्यकम 2019 किस सरकारी संस्था द्वारा शुरू किया गया ?
जवाब : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन


सवाल : किस अफ्रीकी देश ने दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा आपूर्ति करने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी ड्रोन डिलीवरी सेवा शुरू की?
जवाब : घाना


सवाल : हाल ही में, किस देश ने टाइप 052D निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जहाज लॉन्च किए?
जवाब : चीन


सवाल : विकासशील देशों की डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय बैठक 2019 किस शहर में आयोजित की गई?
जवाब : दिल्ली



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें