8 June Current Affairs / 8 जून कंरट अफेयर्स - Today Exam Classes -->
8 June Current Affairs / 8 जून कंरट अफेयर्स

8 June Current Affairs / 8 जून कंरट अफेयर्स

सवाल : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
जवाब ; प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मृत्युंजय मोहपात्रा को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, उनके नियुक्ति आदेश को केन्द्रीय कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।


सवाल : हाल ही में कौन 600 पारी में विकेटकीप्रिंग करने वाला इकलौते विकेटकीपर बन गया है ?
जवाब : महेंद्र सिंह धोनी
●  उन्होंने वर्ल्ड कप के पहले मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर के 596 पारी में विकेटकीप्रिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।




सवाल :  प्रमिला जयपाल किस देश की संसद की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गयी है ?
जवाब : प्रमिला जयपाल हाल ही में अमेरिकी संसद की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बन गयी है. वे वाशिंगटन डीसी में एक डेमोक्रेट हैं. वे पहली बार 2016 में चुनकर आई थीं।


सवाल : किस देश की सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों को 5 साल की जेल की सजा का प्रावधान रखा है ?
जवाब :  श्री लंका सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने वालों को 5 साल की जेल की सजा और 10 लाख श्रीलंकाई रुपए (करीब 3.92 लाख भारतीय रु.) का जुर्माने के प्रावधान रखा है।


सवाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राजीव कुमार को फिर से उपाध्यक्ष बनाते हुए किसके पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है ?
जवाब ;  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राजीव कुमार को फिर से उपाध्यक्ष बनाते हुए निति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है. जबकि गृहमंत्री अमित शाह पदेन सदस्य रहेंगे।


सवाल : भारतीय सेना द्वारा “खड्ग प्रहार 2019” अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया गया ?
जवाब : पंजाब में भारतीय सेना द्वारा 27 मई, 2019 से 4 जून, 2019 के बीच “खड्ग प्रहार” नामक प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया गया।




सवाल : “क्रिकेट वर्ल्ड कप : द इंडियन चैलेंज” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
जवाब : “क्रिकेट वर्ल्ड कप : द इंडियन चैलेंज” पुस्तक को आशीष रे द्वारा लिखी गयी है, यह पुस्तक भारतीय दृष्टिकोण से क्रिकेट विश्व कप के इतिहास पर लिखी गयी है। इस पुस्तक में 1975 से 2015 तक के विश्व कप का विवरण किया गया है।


सवाल : 2019 G-20 वित्त मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस शहर में किया जायेगा ?
जवाब : 8-9 जून, 2019 को जापान के फुकुओका में G-20 वित्त मंत्रियों तथा केन्द्रीय बैंक गवर्नर्स की बैठक का आयोजन किया जायेगा। इस दो दिवसीय इवेंट में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल होंगी।


आज का अभ्यास सवाल जिसका जवाब आपको कमेंट करके बताना है.
सवाल : 5 जून को कौनसा दिवस मनाया जाता है ?
A. विश्व  पर्यावरण दिवस
B. विश्व स्वास्थ्य दिवस
C. कैंसर दिवस
D. शिक्षा  दिवस
सही जवाब आप comment box में जरूर लिखें

1 Response to "8 June Current Affairs / 8 जून कंरट अफेयर्स "