Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 21 जुलाई 2019

हिंदी करंट अफेयर्स / 21 July current affairs section

सवाल : हाल ही में किस महिला क्रिकेटर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?
A. मिताली राज
B. स्मृति मंधाना ✔
C. झुलन गोस्वामी
D. इनमें से कोई नही
केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को अर्जुन अवॉर्ड से सम्माūनित किया है. इस अवार्ड के साथ पुरस्कार में 5,00,000 रुपये और अर्जुन की प्रतीकात्मक ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया गया है।


सवाल : इसरो ने चंद्रयान-2 को भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से कब लांच करने की घोषणा की है?
A. 20 जुलाई
B. 26 जुलाई
C. 22 जुलाई✔
D. 23 जुलाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने 15 जुलाई को चंद्रयान-2 को लांच करने की तारीख तकनीकी खराबी की वजह से टालने के बाद अब 22 जुलाई को भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट से लांच करने की घोषणा की है।


सवाल : ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च के मुताबिक, कौन दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय पुरुष हैं?
A. महेन्द्र सिंह धोनी 
B. शाहरुख खान
C. नरेंद्र मोदी✔
D.  विराट कोहली
नरेंद्र मोदी  ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और एनालिटिक्स फर्म YouGov के मुतबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय पुरुष हैं उनके बाद अमिताभ बच्चन का दूसरा स्थान है. इस लिस्ट में महिलाओं की श्रेणी में भारत से दीपिका पादुकोण पहले स्थान पर हैं।



सवाल : WHO ने किस देश में इबोला वायरस फैलने से देश में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है?
A. युऐई
B.  कांगो✔
C. चीन
D. ऑस्ट्रेलिया


सवाल : इग्लैंड टीम के किस खिलाडी को न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया है?
A. एओइन मॉर्गन
B. जोफ्रा आर्चर
C. बेन स्टोक्स✔
D. जो रूट
वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया है।


सवाला : भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?
A. महेंद्र सिंह धोनी
B. कपिल देव
C. सौरव गंगुली
D. सचिन तेंदुलकर✔
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. उनके आलावा दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड और ऑस्ट्रेलिया की कैथरिन फिट्जपैट्रिक को शामिल किया गया है. इन तीनो को लंदन में सम्मानित किया जायेगा।


सवाला :  किस देश की सरकार ने क्रिकेट को नही माना खेल ?
A. रूस सरकार ✔
B. भारत सरकार
C. अमेरिका सरकार
D. चीन सरकार
रूस की सरकार ने क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर एक खेल के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया है क्योंकि यह उसके मानदंडों को पूरा नहीं करता है। इस वजह से क्रिकेट को रूसी खेल मंत्रालय से किसी तरह का समर्थन नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि रूस में फुटगोल्फ, स्पोर्ट्स योगा, आईस स्टॉक आदि खेलों को मान्यता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें