Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 21 जुलाई 2019

21 जुलाई रोचक खबरे हिंदी मे / PM मोदी ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक

3 बार रही दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन :-
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि शीला 1998-2013 के बीच लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।


प्रधानमंत्री मोदी ने दी शीला दीक्षित के निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शनिवार को उनके निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दीक्षित का दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान था। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर रविवार को किया जाएगा।

हिमा दास ने जीता 5वां अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण
भारतीय धावक हिमा दास (19) ने शनिवार को चेक रिपब्लिक में इंटरनैशनल मीट के दौरान 400 मीटर रेस में स्वर्ण जीता जो पिछले 19 दिनों में उनका 5वां अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण है। उन्होंने यह रेस जीतने में 52.09 सेकंड लिए। इससे पहले हिमा पोज़नान ऐथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स, कुटनो, क्लाडनो और टैबोर मीट में 200 मीटर रेस में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

महज दिखावा है पाकिस्तान मे हफीज सहीद की
गिरफ्तारी: अमेरिकी अधिकारी
अमेरिकी सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान में जमात-उद-दावा और 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद की गिरफ्तारी 'महज़ दिखावा' है। उन्होंने कहा, "हमने ऐसा पहले भी होते हुए देखा है और हम निरंतर एवं ठोस कार्रवाई चाह रहे हैं....उसकी पिछली गिरफ्तारियों से कोई फर्क नहीं पड़ा और लश्कर-ए-तैयबा काम कर ही रहा।

पृथ्वी से टकराकर चीनी स्पेस लैब 'तियानगॉन्ग-2' नष्ट, प्रशांत महासागर में गिरे अवशेष
चीनी अंतरिक्ष एजेंसी के नियंत्रण में उसकी स्पेस लैब 'तियानगॉन्ग-2' शुक्रवार को पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर नष्ट हो गई और उसका कुछ मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में भी गिरा। 'तियानगॉन्ग-2' ने अंतरिक्ष में तकरीबन 1,000 दिन बिताए जो 2 साल की उसकी निर्धारित आयु से अधिक है। चीन की 2022 तक स्थायी स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना।

शीला दीक्षित के वो काम, जिससे बदल गई दिल्ली
> देश की दूसरी सबसे पुरानी मेट्रो सेवा शुरू की। > दिल्ली में सीएनजी यानि क्लीन एनर्जी की शुरुआत। > दिल्ली में फ्लाईओवर्स का जाल बिछाया। > दिल्ली की सड़कों को चौड़ा करने का श्रेय भी शीला दीक्षित को जाता है। > दिल्ली में 24 घंटे बिजली की शुरुआत। > 'ग्रीन डेल्ही' कॉन्सेप्ट के जरिए दिल्ली में हरियाली बढ़ाने का काम।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें