कश्मीर समस्या का निवारण नहीं होने तक कोई धारा 370 को नहीं छू सकता: फारूक अब्दुल्ला :-
नैशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जब तक कश्मीर का मसला हल नहीं होता तब तक धरती पर कोई ताकत अनुच्छेद 370 को नहीं छू सकती। उन्होंने कहा, "अगर अनुच्छेद 35A निरस्त किया गया तो राष्ट्रपति के सभी उत्तरोत्तर आदेश खुद-ब-खुद रद्द हो जाएंगे...तत्कालीन महाराजा ने 1927 में राज्य के लोगों को राज्य विषयक अधिकार दिए थे
आर्मी ने स्वीकार किया अपने साथ ट्रेनिंग करने का धोनी का अनुरोध: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी द्वारा सेना के साथ प्रशिक्षण के अनुरोध को थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंज़ूरी दे दी है। खबरों के मुताबिक, 38 वर्षीय धोनी पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ प्रशिक्षण लेंगे और उम्मीद है कि ट्रेनिंग का कुछ हिस्सा जम्मू-कश्मीर में होगा। बतौर रिपोर्ट्स, सेना धोनी को किसी सक्रिय ऑपरेशन में शामिल नहीं करेगी
अमेरिकी यात्रा को लेकर पाक पीएम इमरान खान हुए ट्रोल, :-
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान निजी विमान के बजाय कमर्शियल फ्लाइट से अमेरिका की 'आधिकारिक यात्रा' पर पहुंचे हैं। कथित रूप से अमेरिकी अधिकारियों द्वारा स्वागत ना होने के बाद उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। इस पर नैशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "उन्होंने अपने देश का पैसा बचाया...अधिकतर 'नेताओं' की तरह...वह अहंकार लेकर नहीं चले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें