Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

मंगलवार, 23 जुलाई 2019

23 July की प्रमुख रोचक खबरे / ISRO ने रचा नया इतिहास,

ISRO ने रचा नया इतिहास, लॉन्च हुआ चंद्रयान-2
भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने  इतिहास रचते हुए चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 2:43 मिनट पर चंद्रयान-2 लॉन्च हुआ। रविवार शाम 6:43 बजे से इसकी लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। ISRO के चीफ के सिवन ने इसकी पुष्टि की।



इससे पहले चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 15 जुलाई को किया जाना था लेकिन तकनीकी खराबी आने के कारण इसे टाल दिया गया। इसरो ने 18 जुलाई को घोषणा की थी कि विशेषज्ञ समिति ने तकनीकी खराबी के कारण का पता लगा लिया है और उसे ठीक भी कर लिया गया है।

इसरो ने बनाई 2020 में सूर्य मिशन की योजना
चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की 2020 की पहली छमाही में सूरज के परिमंडल के अध्ययन के लिए सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को अंजाम देने की योजना है। इसरो ने मिशन के बारे में सूचना साझा करते हुए अपनी वेबसाइट पर कहा है कि परिमंडल कैसे इतना गर्म हो जाता है, सौर भौतिकी में इसका उत्तर अब तक नहीं मिला

भारत ने खारिज किया ट्रंप का दावा, पीएम मोदी ने 'कश्मीर' पर नहीं मांगी कोई मदद
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सोमवार देर रात ट्वीट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'कश्मीर' पर मध्यस्थता के लिए उनसे मदद मांगी थी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के मुद्दे पर बातचीत द्विपक्षीय ही होगी

नासा ने 'चंद्रयान-2' की सफल लॉन्चिंग पर इसरो को दी बधाई
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने के मकसद से भेजे गए 'चंद्रयान-2' की सफल लॉन्चिंग को लेकर बधाई दी। नासा ने ट्वीट किया, "हम आपके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के अध्ययन को लेकर उत्सुक हैं।" गौरतलब है इसरो का 'चंद्रयान-2' नासा का पेलोड भी लेकर गया

ये 5 गेम सिर्फ वार्म-अप हैं: 
भारतीय धावक हिमा दास ने 5 अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियों से मिली बधाइयों पर धन्यवाद देते हुए कहा है, "ये 5 गेम सिर्फ वार्म-अप हैं, मेरा ध्यान वर्ल्ड चैम्पियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं पर है।" हिमा ने कहा कि सभी लोग अपना आशीर्वाद बनाए रखें, वह अच्छा प्रदर्शन करती रहेंगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें