Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 3 जुलाई 2019

3 July 2019 Current Affairs Hindi / 3 जुलाई कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

सवाल :  एक विश्व कप एडिशन में 4 शतक जड़ने वाले इतिहास में दूसरे बल्लेबाज़ कोन बने ?
A. विराट कोहली
B. रोहित शर्मा✔
C. महेंद्र सिंह धौनी
D. सचिन तेंदुलकर
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा एक विश्व कप में 4 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 2019 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश: 122*, 140 और 102 बना चुके रोहित ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ 90 गेंदों में शतक जड़ा। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने 2015 एडिशन में 4 शतक लगाए थे।


सवाल : अमेरिका  देश की सबसे ऊंची चोटी (माउंट डेनाली) पर तिरगा फहराने वाली पहली आईपीएस बन गई हैं?
A. अपर्णा कुमार
B. किरण बेदी
C. दीपिका रावत
D. इनमे से कोई नही

भारत की डीआइजी अपर्णा कुमार अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी (माउंट डेनाली) पर तिरगा फहराने वाली पहली आईपीएस बन गई हैं. साथ ही अपर्णा कुमार ने सेवन समिट चैलेंज को भी पूरा कर लिया है.

सवाल . हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की घोषणा की है?
A. गुजरात सरकार
B. केरल सरकार
C. उत्तराखंड सरकार
D. उत्तर प्रदेश सरकार✔
उत्तर प्रदेश सरकार के योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की घोषणा की है. ये सभी जातियां सामाजिक और आर्थिक रूप से ज्यादा पिछड़ी हुई हैं और इन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र दिया जाएगा.

सवाल . किस राज्य  में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने बढ़ाए जाने के लिए हाल ही में राज्यसभा ने मंजूरी दे दी है?
A. राजस्थान
B. जम्मू-कश्मीर✔
C. उत्तराखंड
D. कर्नाटक
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने बढ़ाए जाने के लिए हाल ही में राज्यसभा ने मंजूरी दे दी है. 3 जुलाई से जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा.

सवाल . यूएई की अमीरात एयरलाइन ने हाल ही में दुबई और किसके बीच दुनिया की सबसे छोटी ए 380 फ्लाइट सर्विस शुरू की है?
A. मस्कट✔
B. कैलिफोर्निया
C. होन्ग-कोंग
D. दिल्ली
यूएई की अमीरात एयरलाइन ने हाल ही में दुबई और मस्कट के बीच दुनिया की सबसे छोटी ए 380 फ्लाइट सर्विस शुरू की है. एयरलाइन ने कहा है की दुबई और ओमान की राजधानी मस्कट के बीच का औसत उड़ान समय 40 मिनट है



सवाल : किस राज्य सरकार ने किसानों के लिए निशुल्क फसल बीमा योजना लांच की है?
A. राजस्थान
B. पश्चिम बंगाल✔
C. केरल
D. महाराष्ट्र

सवाल : “द न्यू डेल्ही कांस्पीरेसी” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. मिनाक्षी लेखी✔
B. नीरज कुमार
C. नरेश कोहली
D. मनमोहन सिंह
दिल्ली से लोकसभा सांसद तथा सर्वोच्च न्यायालय में वकील मिनाक्षी लेखी ने “द न्यू डेल्ही कांस्पीरेसी” नामक पुस्तक को लिखा है, इस पुस्तक में कृष्ण कुमार ने भी योगदान दिया है। इस पुस्तक को 8 जुलाई को जारी किया जायेगा। इस पुस्तक में दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य का वर्णन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें