Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 4 जुलाई 2019

4 July 2019 current affairs hindi / 4 जुलाई कंरट अफेयर्स हिंदी प्रश्नोत्तर

सवाल : हाल ही में किस देश ने पाकिस्तान के बलूच लिब्रेशन आर्मी को आतंकी समूह घोषित किया है?
A. अमेरिका✔
B. रूस
C. चीन
D. भारत

सवाल : किसने हाल ही में भारत  देश को नाटो सहयोगी देश जैसा दर्जा देने के लिए एक विधेयक को पारित किया है?
A. युनाइटेड अमेरिका
B. अमेरिकी सीनेट ✔
C. जापान
D. संयुक्त राष्ट्र संघ
जवाब  – अमेरिकी सीनेट ने हाल ही में भारत को नाटो सहयोगी देश जैसा दर्जा देने के लिए एक विधेयक को पारित किया है. वित्त वर्ष 2020 के लिए नैशनल डिफेंस ऑथराइजेशन ऐक्ट को अमेरिकी सेनेट ने पिछले सप्ताह मंजूरी दी थी।


सवाल . भारतीय रेलवे ने हाल ही में कुछ ट्रेनों का समय बदलते हुए कितनी नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है?
A. 1 तेजस एक्सप्रेस
B. 2 तेजस एक्सप्रेस✔
C. 4 तेजस एक्सप्रेस
D. 5 तेजस एक्सप्रेस
  भारतीय रेलवे ने हाल ही में कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव करते नई समय सारिणी की घोषणा की है और साथ ही नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली और नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली मार्गों पर 2 नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है

सवाल . हाल ही मे किसे भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है?
A. राघुराम राजन
B. एनएस विश्वनाथन✔
C. मनमोहन सिंह
D. अजय सिंह
एनएस विश्वनाथन को दोबारा हाल ही में 1 वर्ष के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में एनएस विश्वनाथन को 1 वर्ष के लिए और डिप्टी गवर्नर पद पर दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

सवाल . अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस कब मनाया जाता है?
A. 23 जून
B. 3 जुलाई
C. 1 जुलाई
D. 10 जुलाई
प्रतिवर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य विश्व भर में बिना किसी भेदभाव के विभिन्न खेलों में प्रतिभागिता को बढ़ावा देना है।

सवाल .  किस देश ने जेलों में बंद 261 भारतीय कैदियों की सूची भारतीय उच्चायोग को सौंपी है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. श्री लंका
C. पाकिस्तान✔
D. जापान
पाकिस्तान ने देश ने जेलों में बंद 261 भारतीय कैदियों की सूची भारतीय उच्चायोग को सौंपी है. इस सभी कैदियों में 209 मछुआरे और 52 अन्य शामिल हैं।


सवाल  डोनाल्ड ट्रम्प ने नार्थ अमेरिका के किस देश की सीमा पर मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए 31733 करोड़ रूपये मंजूरी दे दी है?
A. पनामा
B. क्यूबा
C. जमैका
D. मेक्सिको✔
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में नार्थ अमेरिका के मेक्सिको देश की सीमा पर मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए 31733 करोड़ रु. मंजूरी दे दी है. अमेरिकी कांग्रेस ने पहले ही सीमा पर सहायता के लिए बिल को मंजूरी दी थी।

सवाल  अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा गठबंधन के संयुक्त सुरक्षा अभ्यास का आरम्भ किस शहर में हुआ?
A. अबू धाबी✔
B. भारत
C. अमेरिका
D. पाकिस्तान
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा गठबंधन के पहले संयुक्त सुरक्षा अभ्यास का आरम्भ हुआ, इस अभ्यास को ISALEX19 नाम दिया गया है।

सवाल : हाल ही मे किसने अपनी  ई-बुक्स सर्विस, बंद की है ?
A. गुगल
B. फेसबुक
C. माइक्रोसॉफ्ट ✔
D. अमेजन
माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी ई-बुक्स सर्विस को बंद कर दिया। जिन्होंने कंपनी से किताबें खरीदी थीं, उन्हें कंपनी रिफंड देगी। गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने अप्रैल में कहा था कि वह इस सर्विस को बंद कर सकती है। ई-बुक्स सर्विस 2017 में लॉन्च की गई थी। माइक्रोसॉफ्ट ने 2000 में रिटेलर बार्नेस एंड नोबल के साथ करार कर एमएस रीडर लॉन्च किया था, लेकिन बाद में इस बंद कर दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें