Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 11 अगस्त 2019

हिंदी करंट अफेयर्स / 11 August current affair in hindi

सवाल. भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की याद किस पडोसी देश में 1000 घी के दीपक जलाए गए है?
A. पाकिस्तान
B. श्री लंका
C. भूटान
D. नेपाल

भारत की पूर्व विदेश मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए भूटान के नरेश ने देश में 1000 घी के दीपक जलाए है।

सवालहाल ही में किसने “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना का शुभारंभ किया है?
A. नरेन्द्र मोदी
B. अमित शाह
C. राम विलास
D. निति गडकरी

हाल ही में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना को अगर साल 1 जून से पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।


सवाल : किस संगठन ने हाल ही में विक्रम साराभाई पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा की?
A. नासा
B. केंद्रीय सूचना संसाधन
C. इसरो
D. इनमें से कोई नहींं

इसरो ने अन्तरिक्ष विज्ञान, तकनीक तथा अनुसन्धान में विक्रम साराभाई पत्रकारिता पुरस्कार की स्थापना की। यह पुरस्कार भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के पिता कहे जाने वाले डॉ. विक्रम साराभाई के जन्म की सौवीं वर्षगाँठ के उत्सव का हिस्सा है।

सवाल : किस देश के वैज्ञानिकों ने सबसे बारीक सोने का निर्माण किया है?
A. भारत
B. ब्रिटेन
C. दक्षिण कोरिया
D. श्रीलंका

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने हाल ही में विश्व के सबसे बारीक सोने का निर्माण किया है, इसकी मोटाई मात्र 0.47 नैनोमीटर है, यह इंसान के नाखून से एक मिलियन गुना पतला है। इसे “गोल्डन एलगी” नाम दिया गया है। इसका उपयोग मेडिकल डिवाइस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में किया जा सकता है।


सवाल : हाल ही में नेशनल कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
A. राहुल गांधी
B. प्रियंका गांधी
C. सोनिया गांधी
D. अशोक गहलोत

हाल ही में भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुना गया है उससे पहले भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष राहुल गांधी थे।

सवाल : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ सरकारी नौकरियों के अवसरों की जानकारी देने के लिए किसने रोज़गार समाचार का ई-संस्करण किया है?
A. रामनाथ कोविंद
B. नरेन्द्र मोदी
C. प्रकाश जावड़ेकर
D. रामविलास पासवान

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ सरकारी नौकरियों के अवसरों की जानकारी देने के लिए हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रोज़गार समाचार का ई-संस्करण किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें