Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 11 अगस्त 2019

धारा 370 हटाने के बाद pok में 12 आतंकी कैंप सक्रिय

मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद खुफिया सूत्रों के अनुसार पीओके में पिछले सप्ताह से 12 आतंकी कैंप सक्रिय हो गए हैं।


अंतरराष्ट्रीय निगरानी समूह फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह आतंकी कैंप मई 2019 की समय सीमा के बाद बंद हो गए थे लेकिन अब जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद यह एक बार फिर से सक्रिय हो चुके हैं।


वहीं पाकिस्तान आर्टिकल 370 के बाद भारत के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने के बाद पाकिस्तान का शेयर पर इनका असर दिखा है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बताए हैं की एक लाख पाकिस्तानी शेयर डूब चुके हैं।


आर्टिकल-370: SC पहुंची नेशनल कॉन्फ्रेंस
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी का कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्य की सरकारों से इस मुद्दे पर बिना कोई राज लिए फैसला कर लिया है। दोनों नेताओं ने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किए जाने का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में रखा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें