Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 10 अगस्त 2019

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान दिल्ली-लाहौर बस बंद

अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा रहा है। दोनों ही नए केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्‍टूबर से अस्तित्‍व में आ जाएंगे। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एक्ट को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने भी इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पाकिस्तान ने अब दिल्ली- लाहौर बस सेवा बंद की

वहीं दूसरी और पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने अब दिल्ली-लाहौर बस सेवा को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली लाहौर बस सेवा की शुरूआत 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में की गई थी। 2001 में जब भारतीय संसद पर हमला हुआ था तो उस समय इस बस सेवा को रोक दिया गया था। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान ने घोषणा करते हुए कहा था कि वह थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द कर देगा।

भारत को मिला जम्मू-कश्मीर  मामले में रूस का साथ
भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 हटाए जाने का समर्थन करते हुए रूस ने कहा, "जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने का कदम भारतीय संविधान के अनुसार उठाया गया है।" रूस ने कहा, "हम भारत और पाकिस्तान के बीच सामान्य संबंधों के हिमायती रहे हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों देश द्विपक्षीय बातचीत के ज़रिए सभी मतभेद सुलझा लेंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें