Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

30 August current affairs question in Hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

सवाल : हाल ही में किस देश ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसा " अवार्ड से सम्मानित किया है?
A. फ्रांस
B. ब्राजील
C. बहरीन
D. इटली

बहरीन देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सर्वोच्च सम्मान  "द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसा से सम्मानित किया है।



सवाल : हाल ही में दिल्ली सीनियर रणजी क्रिकेट टीम का कोच किसे नियुक्त किया गया?
A. राहुल द्रविड़
B. सचिन तेंदुलकर
C. जहीर खान
D. केपी भास्कर

पूर्व क्रिकेटर केपी भास्कर को गुरुवार को एक बार फिर से दिल्ली की सीनियर रणजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वह 2017-18 सत्र में दिल्ली के कोच थे और तब टीम को इंदौर में हुए रणजी ट्राफी फाइनल में विदर्भ के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भास्कर दिल्ली के पूर्व रणजी खिलाड़ी रहे हैं। इसके अलावा राजकुमार शर्मा को 2019-2020 घरेलू सत्र के लिए टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है।


सवाल : राष्ट्रीय खेल दिवस पर किसने खिलाड़ियों को सम्मानित किया?
A. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
B. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
C. गृहमंत्री मंत्री अमित शाह 
D. खेल मंत्री किरण रिजिजू

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पैरा-एथलीट दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न से और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी विमल कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला क्रिकेटर पूनम यादव, घुड़सवार फवाद मिर्जा, बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत, बॉक्सर सोनिया लाठर और स्वप्ना बर्मन को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सवाल : हाल ही में किस देश ने  बैलिस्टिक मिसाइल 'गज़नवी' का परीक्षण किया है?
A. श्रीलंका
B. पाकिस्तान
C. भारत
D. भूटान

पाकिस्तान ने गुरुवार को सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'गज़नवी' का परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने बताया कि यह मिसाइल 290 किलोमीटर की दूरी तक हथियार ले जाने में सक्षम है। गफूर ने मिसाइल लॉन्च और मिसाइल लॉन्च से पहले सेना की वर्दी में वहां मौजूद अधिकारियों का वीडियो भी शेयर किया।

सवाल : हाल ही में किस महिला क्रिकेटर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
A. मिताली राज
B. स्मृति मंधाना
C. पुनम यादव
D. झूलन गोस्वामी

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला क्रिकेटर पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया है।

सवाल : हाल ही में भारत में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत किसने की है?
A. नरेंद्र मोदी
B. रामनाथ कोविंद
C. उर्जित पटेल
D. अशोक गहलोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन गतिविधियां और खेल को प्रोत्साहित करना है।

अभ्यास सवाल
हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया गया है?
A. 29 अगस्त
B. 30 अगस्त
C. 25 अगस्त
D. 4 अगस्त
सही जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें