Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 31 अगस्त 2019

31 August current affair question in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

सवाल : हाल ही में किस खिलाड़ी ने सन्यास का फैसला वापस लिया है?
A. युवराज सिंह
B. अंबाती रायडू
C. लसिथ मलिंगा
D. सचिन तेंदुलकर

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यम क्रम बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अपने संन्यास  का फैसला वापस लिया है।

31 August current gk


सवाल ; किस राज्य सरकार ने ऑफिस में जींस-टीशर्ट पहनने पर लगाई रोक?
A. केंद्र सरकार
B. दिल्ली सरकार
C. बिहार सरकार
D. हरियाणा सरकार

बिहार सरकार ने सभी दफ्तर में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जींस और टीशर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी है। उन्हें अब फॉर्मल ड्रेस में ही आने के लिए कहा गया है। राज्य सरकार के अवर सचिव शिव महादेव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पदाधिकारी और कर्मचारी ऑफिस संस्कृति के खिलाफ कैजुअल ड्रेस पहनकर दफ्तर नहीं आएंगे। उन्‍हें फॉर्मल कपड़े पहनकर ही आना होगा।


सवाल हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष स्पेस कमान को औपचारिक रूप से स्थापित करने की घोषणा किसने की है?
A.  डोनाल्ड ट्रंप
B. जॉन डब्ल्यु
C. बराक ओबामा
D. इनमें से कोई नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी स्पेस कमान को औपचारिक रूप से स्थापित करने की घोषणा की है। ट्रंप ने अंतरिक्ष को 'भविष्य का युद्धक क्षेत्र' बताते हुए कहा कि अंतरिक्ष में अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए स्पेस कमान लाना ज़रूरी था। ट्रंप ने जनरल जॉन डब्ल्यू रेमंड को अंतरिक्ष कमान का कमांडर नियुक्त किया और उन्हें 'योद्धा' बताया।

सवाल ; दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली आईपीएस अफसर का नाम क्या है जिसे हाल ही में नैशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित किया है?
A. किरण बेदी
B. अर्पणा कुमार
C. तुलसी ठाकुर
D. डॉ नीयन राण

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को तेनजिंग नॉर्गे नैशनल एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। कुमार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट समेत सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं और वह 'सप्तचोटी' चुनौती पूरी करने वाली पहली आईपीएस अधिकारी भी  है।

सवाल : हाल ही में एशियन स्पोर्ट्स राइटर्स यूनियन द्वारा किसे एशिया का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया है?
A. साइना नेहवाल
B. Mc.मैरीकॉम
C. पीवी सिंधु
D. दुती चंद

छह बार वर्ल्ड चैंपियन रहीं एथलीट एमसी मैरीकॉम को एशियन स्पोर्ट्सराइटर्स यूनियन द्वारा मलेशिया में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एशिया का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया है। यूनियन ने मैरी कॉम के अलावा दक्षिण कोरिया के स्टार फुटबॉलर हेयुंग मिन को भी सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में चुना है। वहीं, कतर पुरुष फुटबॉल टीम और जापान महिला फुटबॉल टीम को एशिया की बेस्ट टीम चुना गया है।

सवाल : आईएसएसएफ शूटिंग विश्वकप कप में किसने सिल्वर पदक जीता है?
A. संजीव राजपूत
B. अर्चना सिंह
C. पीटर गोरेसा
D. चांगहांग झांग

रियो डी जेनेरियो में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने रजत पदक हासिल किया है। संजीव ने 462 प्वाइंट बनाकर कर दूसरा स्थान हासिल किया है। वह गोल्ड से मात्र 0.2 प्वाइंट से चूक गए। उन्हें क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने मात दी। वहीं चाइना के चैंगहांग झांग ने कास्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

सवाल : चेक गणराज्य में ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर स्पर्धा में किस भारतीय महिला ने 300 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
A. हिमा दास
B. दुती चंद
C. अपूर्वी चंदेला
D. इनमें से कोई नहीं

चेक गणराज्य में ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर स्पर्धा में भारत की फर्राटा धावक हिमा दास ने महिला 300 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दो जुलाई से यूरोपीय स्पर्धाओं में हिमा का यह छठा स्वर्ण पदक है। हिमा ने ट्वीट किया, "चेक गणराज्य में आज ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही।" हिमा के अलावा भारत के अनस ने भी पुरुष वर्ग के 300 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें