Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 11 सितंबर 2019

11 September current affair question in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल upsc,ntpc,ssc,

Q. SCO सदस्य देशों के लिए सैन्य  चिकित्सा  सम्मेलन 2019  की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
A. चीन
B. भारत
C. नेपाल
D. भूटान

▶भारत 12 13 सितंबर 2019 नई दिल्ली में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य देशों के लिए  सैन्य चिकित्सा पर पहले सम्मेलन की मेजबानी करेगा
▶यह 2017 में संगठन में शामिल होने के बाद  SCO  के तहत आयोजित होने वाला पहला सैन्य सहयोग कार्यक्रम होगा।


Q.12 सितंबर 2019 को किसान मन धन योजना की शुभारंभ कौन करेगा?
A. नरेंद्र मोदी
B. रामनाथ कोविंद
C. अमित शाह
D. राजनाथ सिंह

▶प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर 2019 को झारखंड की अपनी यात्रा के दौरान किसान मन धन योजना का शुभारंभ करेंगे।

▶इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने वालो को प्रति माह ₹3000 न्यूनतम पेंशन प्रदान कर पांच करोड़ छोटे और सीमांत किसानों के जीवन को सुरक्षित करना है।


Q. पूर्व क्रिकेटर जेफ्री बॉयकॉट और एंड्रयू स्ट्रास को किस उपाधि से सम्मानित किया गया?
A.  बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
B. आईसीसी अवॉर्ड
C. नाइटहुड
D.  इनमें से कोई नहीं

▶इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू स्ट्रास और जेफ्री बॉयकॉट को नाइटहुड से सम्मानित किया  गया। 

▶दोनों क्रिकेटर्स को ‘सर’ की उपाधि दी गई। गौरतलब है कि ब्रिटेन की पूर्व पीएम थेरेसा मे ने अपने इस्तीफे में दी ऑनर्स लिस्ट में बॉयकॉट और स्ट्रास को ‘नाइटहुट’ से सम्मानित करने का ऐलान किया था।


Q. हाल ही में किसने दिव्यांगों के कम्यूनिकेशन के लिए एक Good Vibes ऐप लांच किया है?
A. फेसबुक
B. सैमसंग इंडिया
C. गूगल
D. ग्लोबल इंडिय

▶सैमसंग इंडिया ने दिव्यांगों के कम्यूनिकेशन के लिए एक Good Vibes ऐप लांच किया है, जिससे वे कम्यूनिकेशन कर सकें।
▶ ये एक तरह का Two Way कम्यूनिकेशन टूल है जिसे यूज करके दिव्यांग मैसेज सेंड कर सकते हैं और अपने देख रेख करने वाले के जरिए रिसीव किए हुए मैसेज को समझ भी सकते हैं।
▶इस ऐप को Samsung Galaxy Store से डाउनलोड किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसे जल्द ही प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।



Q. हाल ही में मोतिहारी - अमलेखगंज पेट्रोलियम उत्पादों की पाइप लाइन का उद्घाटन कब किया गया है?
A. 10 सितंबर
B. 9 सितंबर
C. 1 अगस्त
D. 30 अगस्त

▶10 सितंबर 2019 को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने संयुक्त रूप से मोतिहारी अमलेख गंज cross-border पेट्रोलियम उत्पादों की पाइप लाइन का उद्घाटन किया।

▶यहां भारत का पहला ट्रांस्नैशनल पैट्रोलियम पाइपलाइन फॉर में और  पहला दक्षिण एशियाई तेल पाइपलाइन कोरिडोर हैं।

Q. 25वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप हाल ही में कहां शुरू हुई है?
A. नई दिल्ली
B. अरुणाचल प्रदेश
C. पासीघाट
D. बेंगलुरु

▶ सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 10 सितंबर 2019 को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में शुरू हुई हैं। 

▶ इस चैंपियनशिप में 15 दिवसीय आयोजन में कुल मिलाकर भारत की 30 टीमें भाग लेगी। 

Q. माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी भारतीय अनुसंधान और विकास शाखा माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए नए एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया है?
A. अनिल भंसाली
B. रघुराम राजन
C. राजीव कुमार
D. इनमें से कोई नहीं

▶ माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी भारतीय अनुसंधान और विकास शाखा माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए नए एमडी के रूप में राजीव कुमार को नियुक्त किया है। 

▶ राजीव कुमार अनिल भंसाली से पदभार संभालेंगे जिन्होंने पिछले 6 वर्षों में इस भूमिका को निभाया है।

Q. 400 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन किसके द्वारा किया जाएगा?
A. नरेंद्र मोदी
B. राम नाथ कोविंद
C. योगी आदित्यनाथ
D. अशोक गहलोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  12 सितंबर 2019 को 401 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे।



अभयास सवाल
हाल ही मेंं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें