Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 15 सितंबर 2019

15 September current affair question in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

Q. 14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया गया है?
A. स्वास्थ्य दिवस
B. हिंदी दिवस
C. भाषा दिवस
D. आरोग्य दिवस

▶ भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी की लोकप्रियता को चिन्हित करने हेतु प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
▶ नई दिल्ली में विश्व हिंदी परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Q. हाल ही मे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. एंड्रयू स्ट्रॉस
B. एलेस्टर कुक
C. गैरी क्रिस्टन
D. इनमें से कोई नहीं

▶ हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Q. हाल ही में डीआरडीओ ने भारतीय वायु सेना को कौन सा  हवाई चेतावनी विमान सौंपा है?
A. अग्नि वी
B. नेत्र
C. अल्फा
D. रफाल

▶ हाल ही में डीआरडीओ ने भारतीय वायु सेना को दूसरा हवाई चेतावनी अभिमान नेत्र सौंप दिया है
▶ नेत्र एक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान है जो हवाई और समुद्री सतह के लक्ष्यों की निगरानी ट्रैकिंग पहचान तथा वर्गीकरण और आने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का पता लगाने में उपयोगी है।

Q. हाल ही में सीग्राम रॉयल स्टैग का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?
A. महेंद्र सिंह धोनी
B. रोहित शर्मा
C. जसप्रीत बुमराह
D. मोहम्मद शमी

▶ भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हाल ही में सीग्राम रॉयल स्टैग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया हैं।

Q. हाल ही में समुंद्री संसार सेवाओं का शुभारंभ किसने किया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. रविशंकर प्रसाद
C. राम नाथ कोविंद
D. अमित शाह

▶ केंद्रीय संसार , इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने समुद्री संसार सेवाओं का शुभारंभ किया है।
▶ उन्होंने चोरी होने वाले मोबाइलों को ट्रेस करने में मदद करने हेतु एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है।


Q. 2020 महिला अंडर 17 फीफा विश्व कप  की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
A. भारत
B. कनाडा
C. ब्राजील
D. रूस

2020 महिला अंडर-17 फीफा फुटबॉल विश्व कप  की मेजबानी  भारत देश द्वारा किया जाएगा। 

Q. हाल ही में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किसने किया?
A. अमित शाह
B. नरेंद्र मोदी
C. राजनाथ सिंह
D. योगी आदित्यनाथ

▶गृह मंत्री अमित शाह ने  17 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को चिन्हित करने हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया है।
▶उन्होंने स्वच्छता अभियान से जुड़कर तक दिल्ली  एम्स  में मरीजों के बीच फल वितरित कर इस अभियान का शुभारंभ किया। 



Q. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  किस देश  में  महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है?
A. अमेरिका
B. भारत
C. स्विजरलैंड
D. फ्रांस

▶ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को स्विटज़रलैंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
▶  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की 9 दिनों की यात्रा पर राष्ट्रपति गुरुवार को स्विटज़रलैंड पहुंचे हैं।

Q. हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर किसे नियुक्त किया गया है?
A. सचिन तेंदुलकर
B. कपिल देव
C. राहुल द्रविड़
D. अनिल कुंबले

▶ विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर नियुक्त किए जाएंगे।
▶  यह देश की तीसरी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी, जो किसी राज्य सरकार ने स्थापित की है।

अभ्यास सवाल
लता मंगेशकर अवार्ड 2019 किसको दिया गया?
A. अमिताभ बच्चन
B.  रानू मंडल
C. अलका याग्निक
D.  उषा खन्ना
, सही जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताइए

2 टिप्‍पणियां: