4 Jun 2026 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर जिसमें RBI का AI कवच,कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन,स्कुली शिक्षा गुणवत्ता वाले राज्य, भारत फ्रांस नौसैनिक अभ्यास,ब्रिक्स (BRICS) संस्कृति कार्य समूह की बैठक और ITI कायाकल्प राज्य जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है जो हर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

Q. हाल ही किसने डिजिटल पेमेंट्स को सुरक्षित बनाने के लिए एक स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शील्ड/कवच प्रणाली विकसित कर रहा है?
A) भारतीय रिजर्व बैंक 
B) भारतीय स्टेट बैंक 
C) बैंक ऑफ बड़ौदा 
D) विश्व बैंक 
सार :- RBI का AI कवच: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल पेमेंट्स को और सुरक्षित बनाने के लिए एक स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शील्ड/कवच प्रणाली विकसित कर रहा है, जिससे डेटा और ऑनलाइन फ्रॉड दोनों से सुरक्षा मिलेगी।
अतिरिक्त जानकारी:-
RBI की स्थापना :- 1 अप्रैल 1935 को हिल्टन यंग आयोग की सिफारिश पर हुई थी।
वर्तमान गवर्नर:- शक्तिकांत दास (वर्तमान में)

Q. हाल ही में कर्नाटक में नये मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है ?
A) विजय थालापति 
B) डी. के. शिवकुमार 
C) राज राजेश्वर 
D) इनमें से नहीं 
सार :- कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन: कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।
इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Q. हाल ही में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और सरकारी स्कूल प्रणाली के मामले में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा?
A) केरल 
B) पंजाब 
C) महाराष्ट्र 
D) दिल्ली 
सार :- स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता और सरकारी स्कूल प्रणाली के मामले में पंजाब पूरे भारत में नंबर 1 (पहला स्थान) पर है।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI Report) और नीति आयोग की एजुकेशन क्वालिटी रिपोर्ट 2026 के अनुसार, पंजाब ने केरल और दिल्ली जैसे राज्यों को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
नीति आयोग का गठन 1 जनवरी 2015 को हुआ था। 
इसने पूर्ववर्ती योजना आयोग का स्थान लिया है और यह भारत सरकार के प्रमुख नीति निर्माता (थिंक टैंक) के रूप में कार्य करता है।
NITI आयोग कापूरा नाम: राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था (National Institution for Transforming India - NITI)
आयोग का अध्यक्ष: देश के प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी)
गठन का मुख्य उद्देश्य: सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना और सहकारी संघवाद को बढ़ावा।

Q. हाल ही में भारत और किस देश के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण 2026 का 24वां संस्करण आयोजित किया?
A) जापान
B) अमेरिका 
C) फ्रांस 
D) ब्रिटेन 
सार :- भारत ने हाल ही में फ्रांस के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'वरुण 2026' का 24वां संस्करण सफलतापूर्वक पूरा किया है, और नौसेना की कमान अब नए नौसेना प्रमुख कृष्णा स्वामीनाथन के हाथों में है।

Q. भारत के किस शहर में ब्रिक्स (BRICS) संस्कृति कार्य समूह की बैठक आयोजित कि जायेगी?
A) जयपुर 
B) वाराणसी 
C) मुंबई 
D) बेंगलुरु 
सार :- वाराणसी में ब्रिक्स (BRICS) संस्कृति कार्य समूह की बैठक: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत, संस्कृति कार्य समूह (CWG) की दूसरी बैठक 4 और 5 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित की जा रही है, जिसमें सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर मंथन होगा।
इस आयोजन में काशी के विश्व-प्रसिद्ध जीआई (GI) टैग और 'एक जिला-एक उत्पाद' (ODOP) उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है।
इसके बाद तीसरी ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक और ब्रिक्स सांस्कृतिक उत्सव 5 से 8 अगस्त 2026 के बीच भोपाल में निर्धारित हैं।


Q. निम्न में से कौन-सा राज्य ITI कायाकल्प करने वाला पहला राज्य बना?
A) गुजरात 
B) आन्ध्र प्रदेश 
C) महाराष्ट्र 
D) दिल्ली 
सार :- आंध्र प्रदेश बना ITI कायाकल्प करने वाला पहला राज्य: ₹60,000 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत, उद्योग-संचालित ITI (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) उन्नयन को जमीन पर उतारने वाला आंध्र प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
 इस परियोजना का लक्ष्य देश भर के 1,000 सरकारी ITI का कायाकल्प करना है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न जो अक्सर पूछे जाते हैं 
Q. 2027 में होने वाली जनसंख्या जनगणना स्वतंत्र भारत की कौनसी जनगणना है?
A) 8 वीं 
B) 16 वीं 
C) 27वी‌
D) 14 वीं 
सार:- 2027 में होने वाली जनसंख्या जनगणना स्वतंत्र भारत की 8वीं जनसंख्या जनगणना है जबकि भारत की 16वीं जनगणना है 
पहली जनसंख्या जनगणना 1872 में लार्ड मेयो के‌ शासन काल में हुई 
वहीं स्वतंत्र भारत की पहली जनसंख्या जनगणना 1951 में हुई 

Q. तरकाशी आभूषण के लिए राजस्थान का कौन सा स्थान प्रसिद्ध है?
A) नाथद्वारा 
B) चित्तौड़गढ़ 
C) उदयपुर 
D) बाड़मेर 

तारकाशी आभूषण के लिए नाथद्वारा जयपुर प्रसिद्ध है 
चांदी के तारों को गुंथकर बनाए गए आभूषण तारकशी आभूषण कहलाता है 

अभ्यास प्रश्न 
Q. 2027 में होने वाली जनसंख्या जनगणना के आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है 




Post a Comment