Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 4 सितंबर 2019

4 September current affair question in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

Q.भारतीय किस महिला क्रिकेटर ने की टी-20 क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा?
A. मिताली राज
B. झूलन गोस्वामी
C. हरमनप्रीत कौर
D. पूनम यादव

भारतीय महिला वनडे कप्तान मिताली राज ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 से रिटायरमेंट ले लिया है। 2006 में महिला टीम के पहले टी-20I में कप्तान रहीं मिताली ने 2012, 2014 और 2016 महिला टी-20 विश्व कप समेत 32 टी-20I में भारत की अगुआई की। 89 टी-20I में 2,364 रन बनाने वाली मिताली टी-20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला हैं।


Q.हाल ही में किस देश ने आयात शुल्क को लेकर डब्ल्यूटीओ में अमेरिका के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत ?
A. भारत
B. चीन
C. पाकिस्तान
D. जर्मनी

चीन देश ने आयात शुल्क को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, अमेरिका ने चीन के अरबों डॉलर के सामान के आयात पर 15% शुल्क लगा दिया है। चीन ने कहा, "ये शुल्क दोनों देशों के नेताओं के बीच ओसाका (जापान) में बनी आम सहमति का उल्लंघन है।"


Q.भारतीय वायुसेना के बेड़े में कौन से 8 बड़े हेलीकॉप्टर  होंगे शामिल?
A. अपाचे हेलीकॉप्टर
B. अगस्ता हॉस्पिटल
C. निर्मोही हेलीकॉप्टर
D. इनमें से कोई नहीं



, दुनिया का सबसे बेहतरीन अटैक हेलिकॉप्टर 'अपाचे' मंगलवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने वाला है। ऐसे में देश की सेना की शक्ति कई गुना बढ़ने वाली है। बता दें 'अपाचे AH-64E' अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो इसे दुनिया का सबसे खतरनाक अटैक हेलिकॉप्टर बनाता है।

Q. ईस्टर बम धमाकों के 4 महीने बाद  किस देश ने खत्म किया आपातकाल ?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. अमेरिका
D. ताइवान

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों के बाद लगा आपातकाल लगभग 4 महीने बाद गुरुवार को खत्म कर दिया गया। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना हमले के बाद हर महीने गजट अधिसूचना के माध्यम से आपातकाल की अवधि बढ़ाते रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने गजट जारी नहीं किया। इस हमले में तकरीबन 258 लोगों की मौत हुई थी।

Q. SAFF अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप किस देश ने जीती?
A. भारत
B. चीन
C. जर्मनी
D. ब्राजील

भारत ने SAFF अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप को अपने नाम किया, फाइनल में भारत ने नेपाल को 7-0 से पराजित किया। इस मैच का आयोजन पश्चिम बंगाल के कल्याणी में किया गया था।

Q. हाल ही में किस राज्य में भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया गया?
A. तेलंगाना
B. आंध्र प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तराखंड

आंध्र प्रदेश में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया। यह सुरंग आंध्र प्रदेश में चेरलोपल्ली तथा रापुरु के बीच स्थित है। विद्युतीकृत रेलवे सुरंग की लम्बाई 6.6 किलोमीटर है। उन्होंने वेंकटाचलम से ओबुलावारिपल्ली के बीच 112 किलोमीटर लम्बी विद्युतीकृत रेल लाइन का उद्घाटन भी किया।

Q. आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में कौन सी टीम 100 से ज्यादा अंक हासिल करने वाली पहली क्रिकेट टीम बन गयी है?
A. पकिस्तान टीम
B. वेस्टइंडीज टीम
C. ऑस्ट्रेलिया टीम
D. भारतीय टीम

भारतीय टीम हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई 2 की सीरीज को 2-0 से जीत कर आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में 100 से ज्यादा अंक हासिल करने वाली पहली क्रिकेट टीम बन गयी है. भारतीय टीम के 120 अंक हो गये है।

Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और 20वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किस देश की यात्रा पर गए है?
A. जापान
C. ऑस्ट्रेलिया
C. इजरायल
D. रूस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और दोनों देशों के बीच के 20वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2 दिन की रूस की यात्रा पर गए है।

अभ्यास सवाल
हाल ही में किस राज्य सरकार ने ऑफिस में जींस टीशर्ट पहनने पर रोक लगाई है?
A. राजस्थान सरकार
B. बिहार सरकार
C. हरियाणा सरकार
D. आंध्र प्रदेश सरकर

सही जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें