Todayeslive

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

विश्व के सबसे खतरनाक लड़ाकू अपाचे हेलीकॉप्टर की मुख्य खास बातें जानिए

भारतीय वायुसेना के बेड़े में 8 अपाचे हेलीकॉप्टर  शामिल  हुई  की मुख्य खास बातें



यदि हम ये कहें कि आज भारतीय सेना के लिए बहुत बड़ा दिन है, तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। दरअसल, दुनिया का सबसे बेहतरीन अटैक हेलिकॉप्टर 'अपाचे' मंगलवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने वाला है। ऐसे में देश की सेना की शक्ति कई गुना बढ़ने वाली है। बता दें 'अपाचे AH-64E' अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो इसे दुनिया का सबसे खतरनाक अटैक हेलिकॉप्टर बनाता है।


अपाचे हेलीकॉप्टर की मुख्य खास बातें


▶ रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 'अपाचे' हेलिकॉप्टर को किसी भी सैन्य मिशन में इस्तेमाल किया जा सकता है,

▶ अपाचे हेलीकॉप्टर जमीन से होने वाले तमाम हमले को जवाब दे सकता है। 

▶ क्योंकि यह सेंसर की मदद से हर मौसम और रात में उड़ान भरने में सक्षम है।

▶  अपाचे हेलीकॉप्टर से छिपे आतंकवादियों का पता लगाए लगाया जा सकता है और 30 एमएम गन से भी आतंकवादीयो से निपट सकता है।

▶ये हेलिकॉप्टर डेटा नेटवर्किंग की मदद से जंग के मैदान की तस्वीरें हासिल कर सकता है।

▶ थल सेना के कई ऑपरेशनों में यह अटैक हेलिकॉप्टर काफी अहम साबित होगा।


अपाचे हेलिकॉप्टर अन्य अटैक हेलीकाप्टर की तुलना में अपाचे का इतिहास अच्छा रहा है और अमेरिका ने भी इराक से लड़ाई में अपाचे हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट