Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

5 September current affair question in hindi / हिन्दी कंरट अफेयर्स सवाल

Q. महात्मा गांधी की स्मृति में  कौन सा देश जारी करेगा विशेष डाक टिकट ?
A. अमेरिका
B. रूस
C. जर्मनी
D. ब्राजील

रूस में भारत के राजदूत डी. बी. वेंकटेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता के बाद बताया है कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रूस एक विशेष डाक टिकट जारी करेगा।



Q. विश्व इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी किए गए वैश्विक यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत  को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
A. 7 वा स्थान
B. 34 वा स्थान
C. 40 वा स्थान
D. 15वां स्थान

विश्व इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी किए गए वैश्विक यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत का स्थान 6 अंक सुधरकर 34वें स्थान पर पहुंच गया जबकि 2017 में यह 40वें स्थान पर था।


Q. गगनयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को कौन सा देश प्रशिक्षित करेगा?
A. अमेरिका
B. रूस
C. थाईलैंड
D. जर्मनी

गगनयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को रूस देश प्रशिक्षित करेगा

Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसके द्वारा ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
A. विश्व बैंक
B. बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन
C. विश्व स्वास्थ्य संगठन
D. यूनेस्को

बिल और मेलिंडा  गेट्स फाउंडेशन के द्वारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नेतृत्व और स्वस्थ भारत अभियान की प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सम्मानित किया गया है।

Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश में हाल ही में रुपे कार्ड लांच किया था?
A.रुस
B. युएई
C. अमेरिका
D. चीन

पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में रुपे कार्ड लांच किया। यूएई इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की भारतीय प्रणाली रुपे कार्ड को अपनाने वाला पहला खाड़ी देश बन गया है। अब यहां दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी रुपे कार्ड से चीजें खरीदी जा सकेंगी।

Click करे और आज की मुख्य रोचक खबरे पढ़े

Q. हाल ही में किस देश ने ने ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी पर पहली बार प्रतिबंध लगाया है?
A. चीन
B. अमेरिका
C. फ्रांस
D. भारत

अमेरिका ने ईरान की अंतरिक्ष एंजेसी और दो शोध संगठनों पर पहली बार प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि इनका उपयोग ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को बढ़ावा देने में हो रहा था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पेओ ने कहा कि स्पेस लॉन्च व्हीकल का परीक्षण करने का ईरान का हालिया प्रयास 'खतरे' की गंभीरता को रेखांकित करता है।

Q. हाल ही में किसने आईडीबीआई बैंक के री-कैपिटलाइजेशन को मंजूरी दे दी है?
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. केंद्रीय वित्त मंत्रालय
C. केंद्रीय मंत्रिमंडल
D.  भारतीय रिजर्व बैंक

हाल ही में आईडीबीआई बैंक के री-कैपिटलाइजेशन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. और सरकार ने आईडीबीआई बैंक को 9,300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. आईडीबीआई बैंक के री-कैपिटलाइजेशन के लिए सरकार 4,557 करोड़ रुपये और एलआईसी 4,743 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

Q.इसरो के वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस स्पेस मिशन के ऑर्बिटर से लैंडरविक्रम’ को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है?
A. चंद्रयान-1
B. चंद्रयान-2
C. पृथ्वी-1
D. अग्नि-1

भारत की अन्तरिक्ष एजेंसी इसरो के वैज्ञानिकों ने हाल ही में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर ‘विक्रम’ को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है. इसरो के वैज्ञानिकों ने कहा है की 7 सितंबर को सुबह 1.55 पर चंद्रयान-2 का लैंडर ‘विक्रम’ चंद्रमा की सतह पर लैंड कर जाएगा। 

अभ्यास सवाल
हाल ही में राजस्थान का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है?
कलराज मिश्र
बिपिन रावत
कल्याण सिंह
अशोक गहलोत

सही जवाब कमेंट करके जरूर बताइए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें