▶ दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे पीएम मोदी, पुतिन से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को रूस पहुंच गए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई जहां पुतिन ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 5वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और दोनों देशों के बीच होने वाले 20वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
▶राजस्थान राज्य में निजी वाहनों पर जाति, पद के नाम और स्लोगन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया : -
राजस्थान यातायात विभाग ने पुलिस विभाग को राज्य में चलने वाले निजी वाहनों पर जाति, पद ,गांव का नाम और विभिन्न चिन्हों, स्लोगन के इस्तेमाल बंद कराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल सिविल सोसाइटी के महासचिव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इन शब्दों के इस्तेमाल से जातिवाद को बढ़ावा मिलने और इसपर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।

▶अमेरिका ने ईरान की अंतरिक्ष एजेंसी पर पहली बार प्रतिबंध लगाया : -
अमेरिका ने ईरान की अंतरिक्ष एंजेसी और दो शोध संगठनों पर पहली बार प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि इनका उपयोग ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को बढ़ावा देने में हो रहा था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पेओ ने कहा कि स्पेस लॉन्च व्हीकल का परीक्षण करने का ईरान का हालिया प्रयास 'खतरे' की गंभीरता को रेखांकित करता है।

▶ आज रात से कश्मीर घाटी शुरू की इंटरनेट सर्विस
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कश्मीर घाटी में 100% लैंडलाइन एक्सचेंज ऑपरेशनल होंगे और आज रात से बंद पड़े 19 टेलीफोन एक्चेंज भी शुरू हो जाएंगे।

▶ राशिद खान को मिली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कमान
राशिद खान बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट में अफगानिस्तान की कप्तानी करेंगे। विश्व कप के बाद राशिद को तीनों प्रारूप में कप्तान बनाया गया।
▶नए आतंक रोधी कानून के तहत मसूद अज़हर, सईद व दाऊद 'व्यक्तिगत आतंकी' घोषित
सरकार ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज़ सईद, ज़कीउर रहमान लखवी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को 'व्यक्तिगत आतंकवादी' घोषित किया है। संसद द्वारा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 में संशोधन के करीब एक महीने बाद यह फैसला किया गया है। इस संशोधित अधिनियम में आतंकी घोषित व्यक्तियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें