Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

3 September current affair question in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

Q. धोनी को पछाड़ टेस्ट क्रिकेट में 50 डिसमिसल करने वाले सबसे तेज़ भारतीय विकेटकीपर कोन बने?
A. रिद्धिमान साहा
B. ऋषभ पंत
C. ईशान किशन
D. दिनेश कार्तिक

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 50 डिसमिसल करने वाले सबसे तेज़ भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। अपने 11वें मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (15 मैच) को पछाड़ा। वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ऐडम गिलक्रिस्ट के साथ पंत ऐसा करने वाले विश्व में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज़ विकेटकीपर हैं।

Q. हाल ही में किस राज्य के हाईकोर्ट में 3 नए न्यायाधीश नियुक्त किए हैं?
A. जम्मू कश्मीर
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. हरियाणा

विनोद कुमार, कुमर लक्ष्मण  और अभिषेक रेडी इन तीनों न्यायाधीशों को तेलंगाना हाई कोर्ट में नियुक्त किया गया है।

Q.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 45 सितंबर को किस देश में 2 दिन की यात्रा पर जाएंगे?
A. फ्रांस
B. रूस
C. जर्मनी
D.  जापान

पीएम मोदी 4-5 सितंबर को दो दिनों के लिए रूस के दौरे पर जायेंगे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे इसके अलावा रूस के व्लादीवोस्तक में आयोजित होने वाले पांचवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा भी लेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम के इस दौरे के दौरान रूस के साथ न्यूक्लियर रिएक्टर की स्थापना को लेकर समझौता हो सकता है।

Q.बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने टीम इंडिया के गेंदबाज खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है?
A. मोहम्मद शमी
B. इरफान पठान
C. श्रीसंत
D. इनमें से कोई नहीं

बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी और उनके भाई हाशिद अहमद के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।




Q. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कौन सा एजुकेशन पोर्टल लांच  किया है?
A. ज्ञानसागर,
B. शगुन,
C. ज्ञानदर्शन,
D. शिक्षा सागर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एजुकेशन शगुन पोर्टल लॉन्च किया है।
* इस पोर्टल से देशभर के 15 लाख स्कूलों को स्कूल की शिक्षा की जानकारी देने के लिए जोड़ा गया है।
* देशभर के 15 लाख स्कूलों के अलावा 25 करोड़ स्टूडेंट और 9 लाख शिक्षकों को पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
* पोर्टल से स्कूलों को जियो-टैग किया गया है और स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी डेटा को पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

Q  21 अगस्त, 2019 को केंद्रीय सरकार ने किसे देश का नया रक्षा सचिव नियुक्त किया?
A.डॉ. अजय शर्मा
B. डॉ. अजय कुमार*   
C. संजय मित्रा
D. सुभाष चंद्रा

21 अगस्त, 2019 को केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कुमार को देश का नया रक्षा सचिव नियुक्त किया।

Q. हाल ही में किस देश ने ह्यूमनॉइड रोबोट के साथ रॉकेट लांच किया है?
A.रूस    
B.अमेरिका
C.चीन
D.जापान

21 अगस्त, 2019 को रूस ने एक ह्यूमनॉइड रोबोट को रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में भेजा है।
✔इस मिशन के द्वारा रोबोट अंतरिक्ष में 10 दिन व्यतीत करेगा।
✔इसके साथ ही यह अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री को सहयोग प्रदान करने संबंधी बाते सीखेगा।
✔इस रोबोट का नाम फीडोर (एफइडीओआर) है।
इसका पूरा नाम फाइनल एक्सपेरीमेंटल डिमांसट्रेशन आब्जेक्ट रिसर्च।
✔गौरतलब है कि फीडोर को स्काई बोट एफ-850 के नाम से भी जाना जाता है।
✔इस रोबोट को सोयूस रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजा गया है।


अभ्यास सवाल
Q. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज का नाम क्या है?
A. मोहम्मद शमी
B. जसप्रीत बुमराह
C. भुवनेश्वर कुमार
D. ईशांत शर्मा
सही जवाब कमेंट करके जरूर बताइए

2 टिप्‍पणियां: