Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 2 सितंबर 2019

2 September current affair question in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

Q. बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के बाद अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या कितनी रह जाएगी? 
A. 25,
B. 15,
C. 12, ✔
D. 32 


Q. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
A. रवीश कुमार,
B. अकबरुद्दीन,
C. जयशंकर,
D. पवन कपूर 

वरिष्ठ राजनयिक पवन कपूर 1990 काडर के आईएफएस अफसर हैं।  जिनको हाल ही में यूएई में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया
* वह नवदीप सूरी की जगह लेंगे जो अक्टूबर 2016 से यूएई में भारतीय मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। 

Q. दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर किसे घोषित किया गया है?
A. मुंबई,
B. तोक्यो
C. जयपुर
D. सिगापुर

* Safe Cities Index 2019 में टॉप शहरों में तोक्यो, सिंगापुर, ओसाका और ऐम्सटर्डम ने अपनी जगह बनाई है।
* इस लिस्ट में भारत के दो शहर मुंबई (45वां स्थान) और नई दिल्ली (52वां स्थान) शामिल हुए हैं। 


Q. देश का पहला कचरा कैफे किस राज्य में खुला रहा है?
A. नई दिल्ली
B. छत्तीसगढ़
C. कर्नाटका
D. तेलंगानाा

* छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर नगरनिगम कुछ दिनों के अंदर देश का पहला 'कचरा कैफे' खोलेगा।
* यहां प्लास्टिक के कचरे के बदले गरीबों और बेघरों को खाना मुहैया कराया जाएगा।
* इस अनोखे कैफे की खास बात यह है कि एक किलोग्राम प्लास्टिक के कचरे के बदले खाना मुफ्त मिलेगा और आधा किलो प्लास्टिक में नाश्ता मुफ्त। 

Q. हाल ही में किसने सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाला है?
A. बिपिन रावत
B. मनोज मुकुंद नरवाने
C. सुखविंदर सिंह
D. राजवर्धन मेहरा

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने रविवार को सेना के उप-प्रमुख का पदभार संभाला। लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू की जगह लेने वाले नरवाने पहले सेना की पूर्वी कमान की अगुआई कर रहे थे। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने के बाद वरिष्ठतम कमांडर होने के नाते नरवाने सेना प्रमुख के पद की दौड़ में रहेंगे।

Q. किस आईटी कंपनी ने ‘बिल्ड फॉर डिजिटल इंडिया’ के लिए किया भारत सरकार के साथ समझौता किया है?
A. अमेजॉन
B. गूगल
C. फेसबुक
D. टि्वटर

आईटी कंपनी गूगल ने ‘बिल्ड फॉर डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के लिए भारत सरकार के साथ समझौता किया है। यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग छात्रों को एक मंच उपलब्ध कराएगा। इसके तहत देशभर के इंजीनियरिंग छात्रों को स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, स्मार्ट सिटी, महिला सुरक्षा, स्मार्ट परिवहन, पर्यावरण, दिव्यांगता एवं पहुंच और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों पर उनके विचार और समाधान पेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Q. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज़ कौन बने हैं ?
A. इशांत शर्मा
C. जसप्रीत बुमराह
B. मोहम्मद शमी
D. भुवनेश्वर कुमार

तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह उपलब्धि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (2001, ऑस्ट्रेलिया) और तेज़ गेंदबाज़ इरफान पठान (2006, पाकिस्तान) ने हासिल की थी। जसप्रीत ने यह रिकॉर्ड दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज़ की पहली पारी के दौरान ड्वेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स और रोस्टन चेस को आउट करके बनाया।

2 टिप्‍पणियां: