आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी ताजा नोटिस के मुताबिक स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2018 के सेकेंड फेज हिन्दी/अंग्रेजी स्टेनोग्राफी टेस्ट की परीक्षा 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 के बीच आयोजित होना संभावित है। इस परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश आगामी सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 (कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा)
बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2020 की कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल)(डिग्री), कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल/डिप्लोमा), कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल)(डिग्री), कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल)(डिप्लोमा), कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/इलेक्ट्रिकल)(डिग्री), कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल)(डिप्लोमा) की परीक्षा का दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम रूप से चयन कर परीक्षा परिणाम 7 दिनों में जारी किया जाना संभावित है।
अन्वेषक (इन्वेस्टिगेटर) सीधी भर्ती परीक्षा 2019 की परीक्षा का दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम रूप से चयन कर परीक्षा परिणाम आगामी सात दिनों में जारी किया जाना संभावित है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें