बता दें कि रीट 2021 की परीक्षा अब तक दो बार स्थगित हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 सितंबर तक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. रीट के आधिकारिक पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे.
जानकारी के अनुसार, रीट 2021 परीक्षा के दो स्तर, जिसमें पहले स्तर प्राथमिक शिक्षक के लिए और दूसरा स्तर उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए हैं. REET के माध्यम से 32000 रिक्तियों को भरा जाएगा. REET 2021 को पास करने वाले उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं और कक्षा 6 से 8वीं में शिक्षकों के पद के लिए योग्य होंगे.
बता दें कि उम्मीदवार जो REET 2021 के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र प्राप्त करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
वहीं, शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि डीएलएड का रिजल्ट रीट से पहले जारी किया जाएगा. ऐसे में रीट की परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर को को होगा तो वही, इसके परिणाम नवंबर में जारी किए जा सकते हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें