Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

RSMSSB ने जारी की पटवारी के एग्जाम तारीख, दोबारा एक्टिवेट हुआ आवेदन करने का लिंक


राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB ने पटवारी परीक्षा 2019 की तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। बोर्ड ने कहा है कि वह डिटेल परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी करेगा।
यह परीक्षा कुल 4,421 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। राजस्व विभाग ने पटवार के नए 800 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 157 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए भेजे हैं, जिसमें कुल 5,378 पदों के लिए 957 पद शामिल हैं। इन अतिरिक्त 957 पदों को शामिल कर बोर्ड अब फिर से 5,378 पटवार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है।


वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आरएसएमएसएसबी पटवारी परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक नोटिस भी देख सकते हैं। इन खाली पदों के लिए बोर्ड आवेदन प्रक्रिया को भी फिर से शुरू करेगा। इन पदों को भरने के लिए 15 जुलाई, 2021 को रजिस्ट्रेशन लिंक फिर से एक्टिवेट किया जाएगा। इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 30 जुलाई को खुलेगी और 5 अगस्त, 2021 को बंद हो जाएगी।


नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक है। पहले आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2020 को शुरू हुई थी और 26 फरवरी, 2020 को समाप्त हुई थी। पहले जारी डिटेल परीक्षा कार्यक्रम में कहा गया था कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। हालांकि इस बार शिफ्ट में बदलाव हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें