Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 9 दिसंबर 2021

रीट 2021 में 50000 पदों के लिए बेरोजगार ने दिया धरना- REET में पद बढ़ने से कट ऑफ भी प्रभावित होगी

रीट 2021 में 50000 पदों के लिए बेरोजगार ने दिया धरना, राजस्थान में होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में पद 50 हजार करने के लिए बेरोजगार पिछले कुछ दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है, अगर REET 2021 के पद 50000 होंगे तो कट ऑफ भी काफी प्रभावित होगी

REET 2021 Exam का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड , अजमेर के द्वारा 26 सितंबर 2021 को राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों में करवाया गया था। रीट 2021 के तहत 31000 पदों पर भर्ती होनी थी l मगर अब भर्ती में शामिल उम्मीदवार लगातार पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि रीट की परीक्षा 2019 में आयोजित होनी थी परंतु कुछ  कारण रीट की परीक्षा को अनेकों कारणों से बार-बार स्थगित किया गया हैं। जब 2020 में रीट की परीक्षा का आयोजन होना था तो उस समय कोरोनावायरस की वजह से रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका।


इसी वजह से उम्मीदवारों को रीट की परीक्षा में शामिल होने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा हैं। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया तो उसी के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के पद भी खाली हुए हैं। इसीलिए बेरोजगार उम्मीदवार पदों की संख्या 31 हजार से 50 हजार करने की मांग कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार शिक्षक बन सकें। यदि सरकार पदों की संख्या नहीं बढ़ाती हैं तो इसकी वजह से हजारों उम्मीदवार बेरोजगार ही रह जाएंगे और इसी वजह से राजस्थान राज्य में बेरोजगारी दर भी बढ़ जाएगी।

REET 2021 पद बढ़ाने को लेकर Reet Candidates अलग-अलग जिलों में सौंप रहे है ज्ञापन
पद बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले दो हफ्तों से उम्मीदवार धरने पर बैठे हुए हैं और लगातार सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि रीट भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या 31000 से 50000 कर दी जाए। पदों की संख्या बढ़ने से अधिक से अधिक उम्मीदवार शिक्षक बन सकेंगे। बेरोजगारों ने अपनी मांगे मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा दी हैं l सभी अभ्यार्थियों का यही मानना है कि सरकार को रीट भर्ती के तहत पदों की संख्या बढ़ाने चाहिए , क्योंकि कुछ उम्मीदवारों के लिए तो यह आखरी भर्ती हैं। यदि उन्हें इस भर्ती के माध्यम से नौकरी नहीं मिली , तो उन्हें फिर कभी भी शिक्षक भर्ती में मौका नहीं मिल पाएगा। इसीलिए सरकार को पदों की संख्या बढ़ाने पर पूरा जोर देना चाहिए क्योंकि अब उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है l
RSMSSB VDO Handwritten Notes
REET me 50000 pad kiye jaye

 
उम्मीदवारों का कहना है कि 24 दिसंबर 2018 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा 31000 पदों की भर्ती की घोषणा की गई थी। अब इस भर्ती को 3 साल हो चुके हैं और 3 सालों में शिक्षकों के भी काफी पद खाली हुए हैं जिन पर शिक्षक भर्ती करनी बहुत ही आवश्यक है। इसलिए सरकार को अब पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि सभी रिक्त पदों को भी भरा जा सकें।
इस बार REET Exam 2021 Cutoff भी रहेगी काफी ज्यादा
REET Recruitment Exam में शामिल उम्मीदवारों का यह कहना है कि इस बार रीट भर्ती परीक्षा में कटऑफ काफी ज्यादा रहने वाली है l जिसकी वजह से काफी उम्मीदवारों को नौकरियां भी नहीं मिल पाएगी। यदि सरकार पदों की संख्या 50,000 कर देती हैं तो इस वजह से रीट 2021 की कटऑफ भी नीचे चली जाएगी। कटऑफ नीचे जाने की वजह से उन उम्मीदवारों को भी नौकरी मिल सकेगी जो कि काफी ज्यादा मेहनत करने के पश्चात भी नौकरी से वंचित रहेंगे। उम्मीदवारों का कहना है कि विभाग के पास पर्याप्त पद मौजूद हैं यदि वह 50000 पद कर देते हैं तो फिर राज्य में बेरोजगारी दर भी कम हो जाएगी।
पद बढ़ाने को लेकर उम्मीदवारों ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से भी बात की थी l उन्होंने कहां की शिक्षा विभाग के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है कि शिक्षकों के कितने पद खाली हैं और कितने पदों पर भर्ती होनी हैं। परंतु सरकार के आदेश के बिना कुछ भी नहीं होगा इसीलिए अभी उम्मीदवारों को सरकार के आदेश का इंतजार करना होगा। पदों को बढ़ाने को लेकर अशोक गहलोत जी ने भी कह दिया है कि शिक्षा विभाग के द्वारा बातचीत चल रही है और जल्द ही बेरोजगार उम्मीदवारों के हक में फैसला किया जाएगा।

रीट 2021 में 50000 पदों के लिए बेरोजगार ने दिया धरना- REET में पद बढ़ने से कट ऑफ भी प्रभावित होगी |  

पद बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले दो हफ्तों से उम्मीदवार धरने पर बैठे हुए हैं और लगातार सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि रीट भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या 31000 से 50000 कर दी जाए। पदों की संख्या बढ़ने से अधिक से अधिक उम्मीदवार शिक्षक बन सकेंगे। बेरोजगारों ने अपनी मांगे मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा दी हैं l सभी अभ्यार्थियों का यही मानना है कि सरकार को रीट भर्ती के तहत पदों की संख्या बढ़ाने चाहिए , क्योंकि कुछ उम्मीदवारों के लिए तो यह आखरी भर्ती हैं। यदि उन्हें इस भर्ती के माध्यम से नौकरी नहीं मिली , तो उन्हें फिर कभी भी शिक्षक भर्ती में मौका नहीं मिल पाएगा। इसीलिए सरकार को पदों की संख्या बढ़ाने पर पूरा जोर देना चाहिए क्योंकि अब उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है l


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें