राजस्थान कक्षा पांचवी और कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं को करवाने के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान पांचवी कक्षा और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन अब राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही किया जाएगा l राज्य सरकार के द्वारा इन बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाने के लिए सभी तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई है l शिक्षा विभाग के द्वारा पीएसपी पोर्टल और शाला दर्पण के माध्यम से समस्त विद्यार्थियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी l
DEO माध्यमिक के द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में शाला दर्पण, पीएसपी पोर्टल और संस्था को दिशा निर्देश दिए गए हैं l राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा सभी स्कूलों और संस्थानों को पांचवी कक्षा और आठवीं कक्षा के समस्त डाटा को जल्दी ही उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए हैं l राजस्थान शिक्षा विभाग के द्वारा जैसे ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी तो जल्द ही Rajasthan Class 5th Board Exam Date और Rajasthan Class 8th Board Exams DATE से संबंधित सभी जानकारी सांझा कर दी जाएगी llRajasthan Board Exams में इस बार शामिल हो सकते हैं अधिक विद्यार्थी
सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी भी मिली है कि जितने विद्यार्थी हर वर्ष राजस्थान पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षा और कक्षा आठवीं की परीक्षा में शामिल होते हैं इस बार आंकड़े काफी अधिक होने वाले हैं l पिछले वर्षों में लगभग 12 लाख विधार्थी राजस्थान पांचवी कक्षा और आठवीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे l लेकिन इस बार अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह संख्या 25 लाख तक भी पहुंच सकती है l बाकी जानकारी हम आपको Official Notice Of Rajasthan Board Exams के आने के पश्चात बता देंगे l
RBSE Board Exams के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप Rajasthan Board Official website का विजिट भी कर सकते हैं l हम आपको इस पोस्ट के अंत में अधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे देंगे l इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप हमारी website से जुड़े रहे l हमारे द्वारा आपको RAJASTHAN BOARD EXAMS के संबंध में सभी जानकारी सबसे पहले दी जाएगी l
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें