RPSC Recruitment 2021: इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
RPSC Recruitment 2021: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार RPSC ASO Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू की गई है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर के कुल 218 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, नॉन टीएसपी क्षेत्र के 203 पद और टीएसपी क्षेत्र के 15 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज, इकोनॉमिक्स, स्टैटिसटिक्स और मैथमेटिक्स से कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा और हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें