Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 8 दिसंबर 2021

DRDO Recruitment 2021: डीआरडीओ में इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, इस आधार पर होगा चयन

DRDO Recruitment 2021: इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।


DRDO Recruitment 2021: डीआरडीओ में अप्रेंटिस के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। डीआरडीओ के तहत डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज (DIPAS) और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री (TBRL) जैसे संस्थानों ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री में अप्रेंटिस के कुल 61 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि, डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज में डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 12 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 2 पद, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी के 4 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 1 पद, लाइब्रेरी साइंस के 1 पद और मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस / ऑफिस मैनेजमेंट के 4 पद शामिल हैं। टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7700 रुपए से 8050 रुपए महीने तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि, डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज में इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 8000 रुपए प्रति महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।


ALSO READ

Police Recruitment 2021: कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 2400 से अधिक पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कर सकते हैं आवेदन
Police Recruitment 2021: कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 2400 से अधिक पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कर सकते हैं आवेदन

NIA Recruitment 2021: राजस्थान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में कई पदों पर भर्ती निकली, लाखों में मिलेगी सैलरी
NIA Recruitment 2021: राजस्थान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में कई पदों पर भर्ती निकली, लाखों में मिलेगी सैलरी

Central Bank SO Recruitment 2021: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कई पदों पर निकली भर्ती, एक लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri Sarkari Results Live: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित कई प्रदेशों में सरकारी नौकरी का मौका

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
RPSC Recruitment 2021: असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, इस तारीख तक करना होगा आवेदन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, DRDO DIPAS Apprentice Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, DRDO TBRL Apprentice Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 14 साल से कम नहीं होनी चाहिए। अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Coalfields Limited Recruitment 2021: 8वीं और 10वीं पास के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी, यहां करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार DRDO TBRL Apprentice Recruitment 2021 के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) पोर्टल apprenticeshipindia.org पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि, डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को वेब पोर्टल http://www.mhrdnats.gov.in पर 14 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें