Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

19 September Current Affair Question In Hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

Q. भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप्स में कौन सा पदक जीता?
A. स्वर्ण पदक
B. कांस्य पदक
C. रजत पदक
D. इनमें से कोई नहीं

▶ भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने बुधवार को कज़ाकिस्तान में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप्स के 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया।
▶ उन्होंने दो बार की कांस्य पदक विजेता ग्रीस की मारिया प्रेवोलारकी को 4-1 से हराकर यह जीत हासिल की।
विनेश फोगाट टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनीं।



Q. हाल ही में  यूएस का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किसे  नियुक्त किया है?
A. रॉबर्ट सी ओ'ब्रायन
B. जॉन बोल्टन
C. आर लीन
D. जोसेफ स्टालिन

▶ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 सितंबर 2019 को यूएस के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के रूप में रॉबर्ट सी ओ'ब्रायन को नियुक्त करने की घोषणा की।
▶ फिलहाल, ओ'ब्रायन विदेश विभाग में बंधक मामलों के विशेष राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
▶ वह जॉन बोल्टन की जगह लेंगे जिन्हें 10 सितंबर को ट्रंप ने पद से हटा दिया था।

Q. हाल ही में  किसने ई-सिगरेट की बिक्री व उत्पादन पर बैन लगाया है?
A.  उच्च न्यायालय
B. कैबिनेट मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. स्वास्थ्य मंत्रालय

कैबिनेट ने युवाओं पर ई-सिगरेट के प्रभाव को देखते हुए इनके उत्पादन, मैन्युफैक्चरिंग, आयात, निर्यात, वितरण और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Q.11 वां अंतरराष्ट्रीय हंट डिंक पुरस्कार किसे दिया गया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. एग्नेश खर्शिग
C. अन्ना हजारे
D. मनमोहन सिंह

▶ मेघालय  स्थित अधिकार कार्यकर्ता एग्नेश खर्शीग को हाल ही में 11 अंतरराष्ट्रीय हंट डिंक पुरस्कार दिया गया है।
▶ हंट डिक पुरस्कार हर साल उन व्यक्ति या समूह को दिया जाता है जो भेदभाव नक्सलवाद और हिंसा से मुक्त दुनिया के लिए काम करते हैं।


Q. हाल ही में किस वृत्तचित्र फिल्म को ऑस्कर के लिए मनोनित किया गया है?
A. मोती बाग
B. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
C. मेक इन इंडिया
D. इनमें से कोई नहीं

▶ उत्तराखंड के किसान के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र फिल्म को ऑस्कर के लिए मनोनीत किया गया है
▶ मोतीबाग नाम की वृत्तचित्र फिल्म राज्य की पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में रहने वाले किसान विधादत की जीवन पर आधारित है।





Q. हाल ही में हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
A. कल्याण कर्नाटक
B. मॉडल कर्नाटक
C. कर्नाटका
D. वेद कर्नाटक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा की  हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण कर्नाटक कर दिया है और इसके विकास के लिए एक अलग सचिवालय स्थापित किया जाएगा।

Q.इसरो ने मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए मानव केंद्रित प्रणालियों  के विकास के लिए किसके साथ समझौता किया है
A. नासा
B. डीआरडीओ
C. स्पार्को
D. इनमें से कोई नहीं

▶ इसरो ने मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए मानव केंद्रित प्रणालियों के विकास के लिए डीआरडीओ के साथ समझौता किया है
▶इस विकास के पीछे का उद्देश्य मानव केंद्रित प्रणालियों और मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए विशिष्ट प्रौद्योगिकियों  के लिए प्रौद्योगिकी प्रदान करना है
▶ इसरो का लक्ष्य 2022 में भारत की स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ से पहले मानव अंतरिक्ष यान की क्षमता को प्रदर्शित करना है। 

Q.हैवेल्स इंडिया ने अपने पुरुष सौंदर्य उत्पादों का ब्रांड एंबेसडर किसे घोषित किया?
A. युवराज सिंह
B. विकी कौशल
C. विराट कोहली
D. मोहम्मद शामी
विकी कौशल को हैवेल्स इंडिया ने अपने पुरुष सौंदर्य उत्पादों का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। 

Q. 5वी अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन कहां किया  गया है?
A. नई दिल्ली
B. जयपुर
C. भोपालगढ़
D. लखनऊ

▶ 5 अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली में भारतीय संस्कृति संबंध परिषद द्वारा  किया गया।
▶ अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन लगातार पांचवें वर्ष किया जा रहा हैं जिसके दौरान 17 देशों ने अपने कलाकारों के साथ भाग लिया और रामायण के संस्करण प्रस्तुत किए।



Q. हाल ही में  स्लोवेनिया  देश पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति  कौन बने?
A. रामनाथ कोविंद
B. डोनाल्ड ट्रंप
C. प्रणब मुखर्जी
D. पुतिन
रामनाथ कोविंद की भारत से स्लोवेनिया की यात्रा अभी तक के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें