Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

20 September current affair question in hindi / हिंदी करंट अफेयर सवाल

Q.हाल ही में विश्व बांस दिवस कब मनाया गया है?
A. 18 सितंबर
B. 19 सितंबर
C. 12 सितंबर
D. 15 सितंबर

▶विश्व बांस संगठन द्वारा हर साल 18 सितंबर को बांस उद्योग के संरक्षण और संवर्धन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व बांस दिवस मनाया जाता है।



Q.भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख  किसे नियुक्त किया गया है?
A. रवीश सक्सेना
B. विपिन रावत
C. आरकेएस भदोरिया
D. इनमें से कोई नहींी

▶भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख बनने जा रहे एयर मार्शल आर.के.एस भदौरिया।
▶फिलहाल वायुसेना उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत भदौरिया 30 सितंबर को रिटायर हो रहे एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ की जगह लेंगे।

Q. हाल ही में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री कौन बने?
A. राजनाथ सिंह
B. अमित शाह
C. दिग्विजय सिंह
D. मनमोहन सिंह

▶केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु की एस ए एल हवाई अड्डे से स्वदेशी निर्मित विमान तेजस में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने हैं।
▶उनके साथ एयर वाइस मार्शल एन तिवारी भी थे जो राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र के परियोजना निदेशक भी हैं।



Q. विनेश फोगाट के बाद रेसलर बजरंग और  किसने  2020 ओलंपिक्स के लिए  क्वॉलिफाई किया  है?
A. रवि दहिया
B. विजेंद्र शर्मा
C. बबीता फोगाट
D. राहुल शर्मा

विनेश फोगाट के 2020 ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनने के एक दिन बाद 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पूनिया और रवि दहिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपिंयनशिप्स के अपने-अपने क्वॉर्टरफाइनल जीतकर ओलंपिक्स कोटा हासिल किया। हालांकि, दोनों रेसलर अपने-अपने सेमीफाइनल हार गए। बजरंग ने 65-किलोग्राम और रवि ने 57-किलोग्राम कैटेगरी में क्वॉलिफाई किया है।

Q. हाल ही में अमेरिका में एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से किसे सम्मानित किया गया?
A. आनंद कुमार
B. रविंद्र बिष्ट
C. सुप्रिया पंवार
D. इनमें से कोई नहींी

▶सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को अमेरिका में एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।
▶आनंद पिछले 18 वर्ष से एक अत्यधिक  अभिनव सुपर 30 कार्यक्रम चला रहे हैं।
▶वह भारत की प्रीमियर iit-jee के लिए 1 साल की आवासीय कोचिंग के माध्यम से 30 छात्रों को मुक्त में पढ़ाई करवाते हैं।

Q. हाल ही में दक्षिण एशिया का सबसे ऊंचा टावर का अनावरण किस देश में किया गया है?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. पाकिस्तान
D. नेपाल

▶ हाल ही में श्रीलंका ने दक्षिण एशिया की सबसे ऊंची टावर का अनावरण किया है जिसकी लागत 100 मिलीयन हैं और इसका 80% हिस्सा चीन द्वारा विवादास्पद बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव के तहत वित्त पोषित किया गया हैं।
▶ 350 मीटर लंबा 17 मंजिला लोटस टावर कोलंबो शहर  के केंद्र में स्थित है 30600 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 



Q.हाल ही में 54 घंटों में चार बार नॉनस्टॉप अंग्रेजी चैनल को तैर कर पार करने वाली पहली व्यक्ति कौन बनी है?
A. सारा थॉमस
B. ईडी मरे
C. योन कुक
D. इनमें से कोई नहीं

▶अमेरिकी स्तन कैंसर से बचने वाली सारा थॉमस 54 घंटों में चार बार नॉनस्टॉप अंग्रेजी चैनल को तैरकर पार करने वाली पहली व्यक्ति बनी है।
▶इससे पहले केवल चार तेराकौ ने ब्रिटेन और फ्रांस के बीच की चैनल को पार किया था।

अभ्यास सवाल
Q. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना शुरू की है?
A. राजस्थान
B. उत्तराखंड
C. गुजरात
D. हरियाणा
सही जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें