Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 23 सितंबर 2019

23 September Current Affair Question in hindi / हिंदी करंट अफेयर्स सवाल

Q. हाल ही में अंडर-17 जूनियर ब्वॉय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट किसने जीता है?
A. मेघालय
B. जयपुर
C. मुंबई
D. बेंगलुरु

▶मेघालय की होपवेल एलियास हायर सेकेंडरी स्कूल ने अंडर-17 जूनियर बॉयज सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट जीता है।
▶उन्होंने फाइनल में बांग्लादेश के क्रीडा शिक्षा प्रोथिषटान को हराया है।



Q. स्वच्छ भारत विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया जाएगा?
A. मुंबई
B. वर्धा
C. औरंगाबाद
D. हैदराबााद

▶ महाराष्ट्र सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को चिन्हित करने के लिए वर्धा में स्वच्छ भारत विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है।
▶ यह विश्वविद्यालय सफाई, स्वच्छता और पर्यावरण में अनुसंधान अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करेगा।


Q. हाल ही में किस देश ने IAEA बोर्ड की सदस्यता हासिल की है?
A. सउदी अरब
B. थाईलैंड
C. अमेरिका
D. भारत

▶सऊदी अरब ने 2019-2021 तक 2 साल की अवधि के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा  ऐजेसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में सदस्यता हासिल की है।

Q.हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को  इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के प्लेटिनम रेटिंग से सम्मानित किया गया?
A.  जयपुर रेलवे स्टेशन
B. सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन
C. सवाई मानसिंह रेलवे स्टेशन
D. हैदराबाद रेलवे स्टेशन

▶ सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन बन गया है जिसे इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के प्लेटिनम रेटिंग से सम्मानित किया गया।

Q. भारत का पहला केंद्रीय पुलिस विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया जाएगा?
A. तमिल नाडु
B. ग्रेटर नॉएडा
C. नई दिल्ली
D. भोपालगढ

भारत का पहला केंद्रीय पुलिस विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।
इस विश्वविद्यालय में छात्रों को औपचारिक शिक्षा तथा डायरेक्टर की उपाधि के साथ-साथ पुलिस विज्ञान में पीजी डिप्लोमा भी प्रदान करेगा।



Q.हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन का शुभारंभ किया है?
A. हिमाचल
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. जम्मू कश्मीर

▶हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता की शिकायतों के त्वरित और  समस्या निवारण के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 की शुरुआत की है।
▶इस हेल्पलाइन के जरिए राज्य के लोग अब अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराने में सक्षम होंगे और शिकायत की  प्रगति की निगरानी भी कर सकेंगे।

अभ्यास सवाल
हाल ही में बेटी दिवस कब मनाया गया है?
A. 20 सितंबर
B. 21 सितंबर
C. 22 सितंबर
D. 15 सितंबर
सही जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें