Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 23 सितंबर 2019

15 to 23 September Weekly Current Affair Question In Hindi /साप्ताहिक हिन्दी कंरट अफेयर्स सवाल

Q1. 14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया गया है?
A. स्वास्थ्य दिवस
B. हिंदी दिवस
C. भाषा दिवस
D. आरोग्य दिवस
▶ भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी की लोकप्रियता को चिन्हित करने हेतु प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
▶ नई दिल्ली में विश्व हिंदी परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Q2. हाल ही मे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. एंड्रयू स्ट्रॉस
B. एलेस्टर कुक
C. गैरी क्रिस्टन
D. इनमें से कोई नहीं
▶ हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Q3. हाल ही में डीआरडीओ ने भारतीय वायु सेना को कौन सा  हवाई चेतावनी विमान सौंपा है?
A. अग्नि वी
B. नेत्र
C. अल्फा
D. रफाल
▶ हाल ही में डीआरडीओ ने भारतीय वायु सेना को दूसरा हवाई चेतावनी अभिमान नेत्र सौंप दिया है
▶ नेत्र एक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान है जो हवाई और समुद्री सतह के लक्ष्यों की निगरानी ट्रैकिंग पहचान तथा वर्गीकरण और आने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का पता लगाने में उपयोगी है।

Q4. हाल ही में सीग्राम रॉयल स्टैग का ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया है?
A. महेंद्र सिंह धोनी
B. रोहित शर्मा
C. जसप्रीत बुमराह
D. मोहम्मद शमी
▶ भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हाल ही में सीग्राम रॉयल स्टैग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया हैं।

Q5. हाल ही में समुंद्री संसार सेवाओं का शुभारंभ किसने किया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. रविशंकर प्रसाद
C. राम नाथ कोविंद
D. अमित शाह
▶ केंद्रीय संसार , इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने समुद्री संसार सेवाओं का शुभारंभ किया है।
▶ उन्होंने चोरी होने वाले मोबाइलों को ट्रेस करने में मदद करने हेतु एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है।

Q6. 2020 महिला अंडर 17 फीफा विश्व कप  की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
A. भारत
B. कनाडा
C. ब्राजील
D. रूस
2020 महिला अंडर-17 फीफा फुटबॉल विश्व कप  की मेजबानी  भारत देश द्वारा किया जाएगा



Q7. हाल ही में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किसने किया?
A. अमित शाह
B. नरेंद्र मोदी
C. राजनाथ सिंह
D. योगी आदित्यनाथ
▶गृह मंत्री अमित शाह ने  17 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को चिन्हित करने हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया है
▶उन्होंने स्वच्छता अभियान से जुड़कर तक दिल्ली  एम्स  में मरीजों के बीच फल वितरित कर इस अभियान का शुभारंभ किया। 

Q8. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  किस देश  में  महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया है?
A. अमेरिका
B. भारत
C. स्विजरलैंड
D. फ्रांस
▶ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को स्विटज़रलैंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
▶  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की 9 दिनों की यात्रा पर राष्ट्रपति गुरुवार को स्विटज़रलैंड पहुंचे हैं।

Q9. हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर किसे नियुक्त किया गया है?
A. सचिन तेंदुलकर
B. कपिल देव
C. राहुल द्रविड़
D. अनिल कुंबले
▶ विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर नियुक्त किए जाएंगे।
▶  यह देश की तीसरी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी, जो किसी राज्य सरकार ने स्थापित की है।

Q10.1भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
A. स्वास्थ्य दिवस
B. अभियंता दिवस
C. रोजगार दिवस
D. जल दिवस
▶ भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को अभियंता दिवस यानी "इंजीनियरिंग डे" के रूप में मनाया जाता है
▶इसी दिन भारत के महान अभियंता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम  विशवैशवरैया का जन्मदिन है।

Q11. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने राजदूत नवदीप सिंह सूरी को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया है?
A.  चीन
B. अमेरिका
C.  यूएई
D. जापान
▶ यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नह्यान ने राजदूत नवदीप सिंह सूरी को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ  जायद द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया है।
▶ यह पुरस्कार उनके कार्यक्रम के दौरान दो  मैत्रीपूर्ण देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास और मजबूती में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए दिया गया है।



Q12. हाल ही में कौन सा देश वैश्विक अनुसंधान केंद्र  का हिस्सा बना है?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. पाकिस्तान
D. अमेरिका
▶भारत 12 सितंबर 2019 को वैश्विक अनुसंधान केंद्र  हब कैसा बना है।
▶ इस हब का उद्देश्य अंतराल और ओवरलैप की पहचान करके रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर अनुसंधान और विकास के लिए संसाधनों के आवंटन का निर्णय लेने में देशों की मदद करना है।
▶यह हब 2018 में विश्व स्वास्थ्य सभा के पत्र में सत्र के दौरान लांच किया गया था।

Q13. भारत ने मिनी और मेगा फूड पार्क के लिए 3000 करोड रुपए की मंजूरी किसने दी?
A. विश्व बैंक
B. संयुक्त राष्ट्र संघ
C. भारतीय रिजर्व बैंक
D. इनमें से कोई नहीं
विश्व बैंक पूरे भारत में मिनी और मेगा फूड पार्क के लिए 3000 करोड़ रुपए की सहायता देगा।

Q15. हाल ही में 118 नए सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित किए जाने की घोषणा किसने की है?
A. नरेंद्र मोदी
B. रामनाथ कोविंद
C. प्रकाश जावड़ेकर
D. योगी आदित्यनाथ
▶ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने  118 सामुदायिक रेडियो स्थापित किए जाने घोषणा की।
▶ सामुदायिक रेडियो क्षेत्र के भूगोल के आधार पर लगभग 10-15 किलोमीटर के दायरे वाले छोटे रेडियो स्टेशन वाले एफएम रेडियो स्टेशन है।

Q16. हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना की शुरुआत की है?
A.  राजस्थान
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. तमिलनाडु
▶ 13 सितंबर 2019 को मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना उत्तराखंड राज्य में शुरू की गई।
▶ इस योजना के तहत प्रति माह 2 किलोग्राम दाल 23.32 लाख राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Q.17 भारतीय सेना अरुणाचल प्रदेश और असम में किस देश की सेना के साथ अक्टूबर 2019 में एक प्रमुख अभ्यास हिम विजय  आयोजित करेगी?
A. पाकिस्तानी सेना
B. चीनी सेना
C. अमेरिकी सेना
D. जापानी सेना
भारतीय सेना अरुणाचल प्रदेश  और असम में चीनी सेना के साथ अक्टूबर 2019 में एक प्रमुख अभ्यास हिमविजय आयोजित करेंगी
पनागर स्थित 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर एक से डेढ़ महीने तक होने वाले विजय का संचालन करेगी और अक्टूबर से 3 नए बनाए गए इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स के साथ काम करेंगे। 

Q.18 हाल ही में सर्वप्रथम सार्वजनिक सूचना पोर्टल जन सूचना पोर्टल 2019 की शुरुआत किस राज्य में  की गई?
A. राजस्थान
B.  हरियाणा
C. नई दिल्ली
D. जम्मू कश्मीर
▶13 सितंबर 2019 को सर्वप्रथम सूचना पोर्टल जन सूचना पोर्टल 2019 राजस्थान में शुरू किया गया।
▶यह प्रोटीन सरकारी अधिकारियों  और विभागों के बारे में सूचना के अधिकार अधिनियम की सही भावना के बारे में जनता को जानकारी प्रदान करेगा।

Q19. भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप्स में कौन सा पदक जीता?
A. स्वर्ण पदक
B. कांस्य पदक
C. रजत पदक
D. इनमें से कोई नहीं
▶ भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने बुधवार को कज़ाकिस्तान में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप्स के 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया।
▶ उन्होंने दो बार की कांस्य पदक विजेता ग्रीस की मारिया प्रेवोलारकी को 4-1 से हराकर यह जीत हासिल की।
विनेश फोगाट टोक्यो ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनीं।



Q20. हाल ही में  यूएस का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किसे  नियुक्त किया है?
A. रॉबर्ट सी ओ'ब्रायन
B. जॉन बोल्टन
C. आर लीन
D. जोसेफ स्टालिन
▶ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 सितंबर 2019 को यूएस के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के रूप में रॉबर्ट सी ओ'ब्रायन को नियुक्त करने की घोषणा की।
▶ फिलहाल, ओ'ब्रायन विदेश विभाग में बंधक मामलों के विशेष राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
▶ वह जॉन बोल्टन की जगह लेंगे जिन्हें 10 सितंबर को ट्रंप ने पद से हटा दिया था।


Q21. हाल ही में  किसने ई-सिगरेट की बिक्री व उत्पादन पर बैन लगाया है?
A.  उच्च न्यायालय
B. कैबिनेट मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. स्वास्थ्य मंत्रालय
कैबिनेट ने युवाओं पर ई-सिगरेट के प्रभाव को देखते हुए इनके उत्पादन, मैन्युफैक्चरिंग, आयात, निर्यात, वितरण और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा दिया है।


Q22.11 वां अंतरराष्ट्रीय हंट डिंक पुरस्कार किसे दिया गया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. एग्नेश खर्शिग
C. अन्ना हजारे
D. मनमोहन सिंह
▶ मेघालय  स्थित अधिकार कार्यकर्ता एग्नेश खर्शीग को हाल ही में 11 अंतरराष्ट्रीय हंट डिंक पुरस्कार दिया गया है।
▶ हंट डिक पुरस्कार हर साल उन व्यक्ति या समूह को दिया जाता है जो भेदभाव नक्सलवाद और हिंसा से मुक्त दुनिया के लिए काम करते हैं।


Q23. हाल ही में किस वृत्तचित्र फिल्म को ऑस्कर के लिए मनोनित किया गया है?
A. मोती बाग
B. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
C. मेक इन इंडिया
D. इनमें से कोई नहीं
▶ उत्तराखंड के किसान के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र फिल्म को ऑस्कर के लिए मनोनीत किया गया है
▶ मोतीबाग नाम की वृत्तचित्र फिल्म राज्य की पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में रहने वाले किसान विधादत की जीवन पर आधारित है।


Q24. हाल ही में हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
A. कल्याण कर्नाटक
B. मॉडल कर्नाटक
C. कर्नाटका
D. वेद कर्नाटक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा की  हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण कर्नाटक कर दिया है और इसके विकास के लिए एक अलग सचिवालय स्थापित किया जाएगा।


Q25. इसरो ने मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए मानव केंद्रित प्रणालियों  के विकास के लिए किसके साथ समझौता किया है?
A. नासा
B. डीआरडीओ
C. स्पार्को
D. इनमें से कोई नहीं
▶ इसरो ने मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए मानव केंद्रित प्रणालियों के विकास के लिए डीआरडीओ के साथ समझौता किया है
▶इस विकास के पीछे का उद्देश्य मानव केंद्रित प्रणालियों और मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए विशिष्ट प्रौद्योगिकियों  के लिए प्रौद्योगिकी प्रदान करना है
▶ इसरो का लक्ष्य 2022 में भारत की स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ से पहले मानव अंतरिक्ष यान की क्षमता को प्रदर्शित करना है। 


Q26.हैवेल्स इंडिया ने अपने पुरुष सौंदर्य उत्पादों का ब्रांड एंबेसडर किसे घोषित किया?
A. युवराज सिंह
B. विकी कौशल
C. विराट कोहली
D. मोहम्मद शामी
विकी कौशल को हैवेल्स इंडिया ने अपने पुरुष सौंदर्य उत्पादों का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। 

Q27. 5वी अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन कहां किया  गया है?
A. नई दिल्ली
B. जयपुर
C. भोपालगढ़
D. लखनऊ
▶ 5 अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली में भारतीय संस्कृति संबंध परिषद द्वारा  किया गया।
▶ अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन लगातार पांचवें वर्ष किया जा रहा हैं जिसके दौरान 17 देशों ने अपने कलाकारों के साथ भाग लिया और रामायण के संस्करण प्रस्तुत किए।


Q28. हाल ही में  स्लोवेनिया  देश पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति  कौन बने?
A. रामनाथ कोविंद
B. डोनाल्ड ट्रंप
C. प्रणब मुखर्जी
D. पुतिन
रामनाथ कोविंद की भारत से स्लोवेनिया की यात्रा अभी तक के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है।


Q29.हाल ही में विश्व बांस दिवस कब मनाया गया है?
A. 18 सितंबर
B. 19 सितंबर
C. 12 सितंबर
D. 15 सितंबर
▶विश्व बांस संगठन द्वारा हर साल 18 सितंबर को बांस उद्योग के संरक्षण और संवर्धन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व बांस दिवस मनाया जाता है।


Q30.भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख  किसे नियुक्त किया गया है?
A. रवीश सक्सेना
B. विपिन रावत
C. आरकेएस भदोरिया
D. इनमें से कोई नहीं
▶भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख बनने जा रहे एयर मार्शल आर.के.एस भदौरिया।
▶फिलहाल वायुसेना उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत भदौरिया 30 सितंबर को रिटायर हो रहे एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ की जगह लेंगे।


Q31. हाल ही में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री कौन बने?
A. राजनाथ सिंह
B. अमित शाह
C. दिग्विजय सिंह
D. मनमोहन सिंह
▶केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु की एस ए एल हवाई अड्डे से स्वदेशी निर्मित विमान तेजस में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने हैं।
▶उनके साथ एयर वाइस मार्शल एन तिवारी भी थे जो राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र के परियोजना निदेशक भी हैं।


Q32. विनेश फोगाट के बाद रेसलर बजरंग और  किसने  2020 ओलंपिक्स के लिए  क्वॉलिफाई किया  है?
A. रवि दहिया
B. विजेंद्र शर्मा
C. बबीता फोगाट
D. राहुल शर्मा
विनेश फोगाट के 2020 ओलंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनने के एक दिन बाद 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता बजरंग पूनिया और रवि दहिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपिंयनशिप्स के अपने-अपने क्वॉर्टरफाइनल जीतकर ओलंपिक्स कोटा हासिल किया। हालांकि, दोनों रेसलर अपने-अपने सेमीफाइनल हार गए। बजरंग ने 65-किलोग्राम और रवि ने 57-किलोग्राम कैटेगरी में क्वॉलिफाई किया है।


Q33. हाल ही में अमेरिका में एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से किसे सम्मानित किया गया?
A. आनंद कुमार
B. रविंद्र बिष्ट
C. सुप्रिया पंवार
D. इनमें से कोई नहीं
▶सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को अमेरिका में एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।
▶आनंद पिछले 18 वर्ष से एक अत्यधिक  अभिनव सुपर 30 कार्यक्रम चला रहे हैं।
▶वह भारत की प्रीमियर iit-jee के लिए 1 साल की आवासीय कोचिंग के माध्यम से 30 छात्रों को मुक्त में पढ़ाई करवाते हैं।


Q34. हाल ही में दक्षिण एशिया का सबसे ऊंचा टावर का अनावरण किस देश में किया गया है?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. पाकिस्तान
D. नेपाल
▶ हाल ही में श्रीलंका ने दक्षिण एशिया की सबसे ऊंची टावर का अनावरण किया है जिसकी लागत 100 मिलीयन हैं और इसका 80% हिस्सा चीन द्वारा विवादास्पद बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव के तहत वित्त पोषित किया गया हैं।
▶ 350 मीटर लंबा 17 मंजिला लोटस टावर कोलंबो शहर  के केंद्र में स्थित है 30600 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 


Q35.हाल ही में 54 घंटों में चार बार नॉनस्टॉप अंग्रेजी चैनल को तैर कर पार करने वाली पहली व्यक्ति कौन बनी है?
A. सारा थॉमस
B. ईडी मरे
C. योन कुक
D. इनमें से कोई नहीं
▶अमेरिकी स्तन कैंसर से बचने वाली सारा थॉमस 54 घंटों में चार बार नॉनस्टॉप अंग्रेजी चैनल को तैरकर पार करने वाली पहली व्यक्ति बनी है।
▶इससे पहले केवल चार तेराकौ ने ब्रिटेन और फ्रांस के बीच की चैनल को पार किया था।


Q36.21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
A. अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस
B. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
C. अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस
D. अंतरराष्ट्रीय टीबी दिवस
▶ विश्वभर में 21 सितंबर अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
▶ इस दिन को स्वतंत्रता, शांति व खुशी फैलाने के लिए जाना जाता है।
▶ अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना वर्ष 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।
▶वर्ष 2001 में महासभा ने बहुमत से इस दिवस को हिंसा रोकने व संघर्ष-विराम की अवधि के रूप में नामित किया था।
▶ वहीं 2002 से 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस घोषित कर दिया गया।


Q37.भारतीय फुटबॉल टीम को फीफा रैंकिंग की ताजा रैंकिंग में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
A. 100 वा
B. 104 वा
C. 35 वा
D. 75 वा
▶ भारतीय फुटबॉल टीम को फीफा रैंकिंग में 104 स्थान प्राप्त हुआ है।
▶वहीं बेल्जियम टीम को शीर्ष स्थान पर और जबकि फ्रांस को दूसरा स्थान मिला है वहीं ब्राजील टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।


Q38. हाल ही में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में बजरंग पूनिया और रविदहिया ने कौन सा पदक जीता है?
A. स्वर्ण पदक
B.  रजत पदक
C.  कांस्य पदक
D. इनमें से कोई नहीं
▶ कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में शुक्रवार को भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया 65 किग्रा भार वर्ग में और रवि कुमार दहिया 57 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।
▶ बजरंग ने मंगोलियन पहलवान तुल्गा ओचिर को 8-7 से हराया तो रवि कुमार ने ईरान के रेजा अत्री नगराइच को 6-3 से हराया।


Q39. 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की 7 दिवसीय यात्रा पर गए हैं?
A. जापान
B. चीन
C. अमेरिका
D. थाईलैंड
▶ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर 2019 को संयुक्त राज्य अमेरिका की सात दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।
▶ वहां उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ग्लोबल गोलकीपर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


Q40.भारतीय वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर किस दुर्लभ अभ्यास का आयोजन किया?
A.  हिमविजय
B. चांग थांग
C.  मैथिली गण
D. इनमें से कोई नहीं
▶ भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन की सीमा पर एक बड़ा दुर्लभ अभ्यास चांग थांग आयोजित किया
▶ इस अभ्यास में इन्फेंट्री मेकैनाइजड  फोर्स टी72 का उपयोग किया गए हैं जिसमें ऑलटेनरी गन और मानवरहित हवाई वाहन जैसे फोर्स मल्टीप्लायर शामिल थे। 

Q41. हाल ही में आलिया भट्ट को किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री का अवार्ड मिला है?
A. पद्मावत
B. रजी
C. साहू
D. बद्रीनाथ की दुल्हनिया
आलिया भट्ट रज्जी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता महिला का पुरस्कार मिला है।


Q42.हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय  ने कितने नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की है?
A. चार
B. पांच
C. एक
D. तीन
▶ कानून और न्याय मंत्रालय ने सर्वोच्च न्यायालय में 4 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की है जिसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो गई है।
▶ न्यायधीश कृष्ण मुरारी ,एचआर भट्ट, वी सुब्रमण्यन और हषिकेश रॉय को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया है।


Q43.वर्ष 2018 के लिए भूविज्ञान खनन और संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए देशभर में कितने वैज्ञानिक को नेशनल जियो साइंस अवॉर्ड दिया गया?
A. 22
B. 15
C. 05
D. 19
वर्ष 2018 के लिए भूविज्ञान खनन और संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नेशनल जियोसेंस अवॉर्ड्स देशभर में 22 वैज्ञानिकों प्रदान किए हैं।


अभ्यास सवाल
Q हाल ही में तेजस में उड़ान भरने वाली पहली रक्षा मंत्री कौन बने हैं?
A. राजनाथ सिंह
B.अमित शाह
C. दिग्विजय सिंह
D.. निर्मला सीतारमण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें