Todayeslive

रविवार, 8 सितंबर 2019

8 September breakin news hindi / 8 सितंबर रोचक मुख्य समाचार

पीएम हमारे प्रेरणास्रोत, उनके भाषण से मिला प्रोत्साहन: इसरो प्रमुख के. सिवन
इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके भाषण ने उन्हें प्रोत्साहित किया। सिवन ने कहा, "उनके भाषण में जिस चीज़ ने मेरा ध्यान खींचा वो है- 'विज्ञान में नतीजे नहीं प्रयोग देखते हैं...और प्रयोग से नतीजे मिलते हैं'।" दरअसल, चंद्रयान-2 के लैंडर से ग्राउंड स्टेशन का संपर्क टूट गया था।



पिछले 6 दशकों में चंद्रमा संबंधी 40% मिशन असफल रहे: नासा
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की 'मून फैक्ट शीट' के अनुसार, पिछले 6 दशकों में चंद्रमा संबंधी कुल मिशनों में से 40% असफल रहे हैं। इस दौरान, चंद्रमा के लिए 109 मिशन लॉन्च हुए जिनमें से 61 सफल जबकि 48 असफल हुए। दरअसल, शनिवार सुबह  भारत का चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का सॉफ्ट लैंडिंग से पहले 2.1km इसरो सेंटर से संपर्क टूट गया था।



श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार
सितंबर और अक्टूबर में होने वाले श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाली क्रिकेट श्रंखला को लेकर श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया।
खिलाड़ियों ने अपने परिवार की सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट