Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 8 सितंबर 2019

8 September current affair question in hindi / हिन्दी कंरट अफेयर्स सवाल

Q. 8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
A. स्वास्थ्य दिवस
B. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस
C. विश्व योग दिवस
D. अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दिवस

▶ दुनियाभर में 8 सितंबर को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
▶ साक्षरता का तात्पर्य सिर्फ़ पढ़ना-लिखना ही नहीं बल्कि यह सम्मान, अवसर और विकास से जुड़ा विषय है।
▶ दुनिया में शिक्षा और ज्ञान बेहतर जीवन जीने के लिए ज़रूरी माध्यम है। इसका प्रमुख उद्देश्य नव साक्षरों को उत्साहित करना है।


 
हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है?
A. जिंबाब्वे
B. पाकिस्तान
C. भारत
D. अमेरिका

▶ जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का 95 साल की उम्र में आज निधन हो गया है। वो तीन दशक तक (37) जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रहे हैं।
▶ मुगाबे ने सिंगापुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें आजादी के नायक के रूप में जाना जाता है लेकिन वह कई विवादों में भी घिरे रहे। 2017 में उन्होंने तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद लाखों लोग सड़कों पर उतर आए थे।


Q. WEF की रिपोर्ट के अनुसार  विश्व पर्यटन सूचकांक  भारत को कौनसा स्थान प्राप्त हुआ?
A. 34 वा स्थान
B. 20 वा स्थान
C. 7 वा स्थान
D. 17 वा स्थान

▶ हाल ही में वर्ल्ड इकोनामिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉम्पिटेटिव इंडेक्स 2019 में भारत को 34  वा स्थान प्राप्त हुआ।
▶ इस रैंकिंग सूची में फ्रांस और जर्मनी के बाद स्पेन देश सबसे ऊपर है।


Q. माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और किसने  स्कूलों के लिए AI सीखने का निर्माण करने के लिए भागीदारी की है?
A. सीबीएसई
B. अमेजॉन
C. शिक्षा मंत्रालय
D. सीबीआई

▶माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के लिए आई सीखने का निर्माण करने के लिए भागीदारी की है।
▶वे  k12 शिक्षण में क्लाउड संचालित प्रौद्योगिक को एकत्रित करने के उद्देश्य से उच्च विद्यालय के शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
▶यह कार्यक्रम 8-10 ग्रेड के शिक्षकों के लिए हैं और देश भर के 10 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

Q. रूस में आयोजित होने वाले बहूपक्षीय अभ्यास TSENTR 2019 में किस देश की सेना भाग लेगी?
A. पाकिस्तानी सेना
B. अमेरिकी सेना
C. भारतीय सेना
D. श्रीलंका सेना

▶भारतीय सेना रूस में आयोजित होने वाले बहूपक्षीय अभ्यास TSENTR 2019 में  भाग लेगी।
▶इस अभ्यास में पाकिस्तान कजाकिस्तान किर्गिस्तान चीन ताजिकिस्तान उज्बेकिस्तान और रूस की सेनाएं भी हिस्सा लेगी।
▶बालाकोट हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की सेना  पहली बार एक साथ  बहुपक्षीय अभ्यास में भाग लेगी।


Q. हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कितने सार्वजनिक संस्थाओं को इंस्टिट्यूट ऑफ एमेनेंस का दर्जा दिया है?
A. पांच
B .सात
C. नौ
D. चार

▶मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 5 सार्वजनिक संस्थानों को इंस्टिट्यूट ऑफ़ एमएनएस का दर्जा दिया है
▶आईआईटी मद्रास आईआईटी खड़कपुर दिल्ली विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय हैदराबाद विश्वविद्यालय  यह एमिनेस दिया गया है।

Q. हाल ही में भारत-चीन छठी आर्थिक सामरिक वार्ता कहां आयोजित की गई?
A. मुंबई
B. जयपुर
C. बीजिंग
D. नई दिल्ली

▶ हाल ही में भारत-चीन आर्थिक सामरिक वार्ता 7 सितंबर 2019 को नई दिल्ली में शुरू हुई है।
▶ तीन दिवसीय वार्ता में बुनियादी ढांचे ,ऊर्जा, उच्च तकनीकी ,संसाधन संरक्षण ,और नीति सामान्य पर संयुक्त कार्य समूह की गोलमेज बैठक शामिल होगी।

अभ्यास सवाल
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?
A. वकार यूनिस
B. मिस्बाह उल-हक
C. इरफान पठान
D. शोएब अख्तर

सही जवाब कमेंट बॉक्स में बताइए

1 टिप्पणी: