Todayeslive

🔥 Breaking: Petrol Diesel Price Update | Heatwave Alert | Govt News

मेरी ब्लॉग सूची

सोमवार, 9 सितंबर 2019

9 September current affair question in hindi / हिन्दी कंरट अफेयर्स सवाल

Q. किस राज्य के सभी बस अड्डों पर पॉलीथिनथर्माकोल पर रोक लगी?
A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. राजस्थान

▶ उत्तर प्रदेश के सभी रोडवेज के बस अड्डों में पॉलीथिन और थर्माकोल के बर्तन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।
▶ परिवहन निगम के प्रबंध डॉ. राजशेखर ने रोडवेज के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, को भेजे आदेश में 15 सितंबर तक 50 माइक्रान से कम की पॉलीथिन पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
▶ बता दें कि अगर कोई पॉलीथिन या थर्माकोल का उपयोग करते पाया गया तो उसे एक हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

Q. हाल ही में किसने 2014 में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाया प्रतिबंध हटाया है?
A. बीसीसीआई
B. केंद्र सरकार
C. उच्च न्यायालय
D. राजस्थान सरकार

▶ बीसीसीआई ने 2014 में ललित मोदी को अध्यक्ष चुनने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) पर लगाया निलंबन शनिवार को हटा दिया।
▶ साथ ही, बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति की अनुशंसा आधारित आरसीए के नए संविधान को भी मंज़ूरी दे दी।
▶ बैन के चलते जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में 2013 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं हो सका।


Q. हाल ही में तेलंगाना राज्य के राज्यपाल की ली शपथ किसने ली?
A. कलराज मिश्र
B. कल्याण सिंह चौधरी
C. तमिलसाईं सुंदरराजन 
D. इनमें से कोई नहीं

▶ तमिलसाईं सुंदरराजन ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली है।
▶ वह तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल हैं। तेलंगाना हाईकोर्ट के न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
▶ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक सितंबर को उन्हें तेलंगाना के दूसरे राज्यपाल के तौर पर नामित किया था।

Q. दिग्गज वकीलपूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का हाल ही में कितने  वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
A. 100 वर्ष
B.  95 वर्ष
C.  90 वर्ष
D.  50 वर्ष

▶ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और आरजेडी सांसद राम जेठमलानी का रविवार को नई दिल्ली में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
▶ वह 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में पहली बार कानून मंत्री बने थे।
▶ पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जन्मे जेठमलानी 17 वर्ष की उम्र में वकील बन गए थे।

Q. हाल ही में सेरेना को हराकर ग्रैंड स्लैम सिंगल्स जीतने वाली पहली कनाडाई खिलाड़ी कौन बनीं?
A. बियांका
B. पीवी सिंधु
C. एंड्रीना सारा
D. इनमें से कोई नहीं
▶ विश्व नंबर 15 बियांका ऐंड्रेस्कू ग्रैंड स्लैम सिंगल्स जीतने वालीं कनाडा की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
▶ 19 वर्षीय बियांका ने 23 बार ग्रैंड स्लैम विजेता रह चुकीं सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन के फाइनल मुकाबले में 6-3, 7-5 से हराकर यह मुकाम हासिल किया।
▶  बियांका बीते 13 साल में ग्रैंड स्लैम जीतने वालीं पहली टीनएजर भी हैं।



Q. किस देश के भारतीय दूतावास में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण  किया है?
A. अमेरिका
B. पाकिस्तान
B. रूस
C. बहरीन
▶ रूस की राजधानी मॉस्को में बुधवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय दूतावास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
▶ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रूस यात्रा से पहले उनकी यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर रूस के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।

अभ्यास सवाल
8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
A. साक्षरता दिवस
B. योग दिवस
C. स्वास्थ्य दिवस
D. टीबी दिवस

Q. राजस्थान के नए राज्यपाल कौन बने
A. कल्याण सिंह 
B. कलराज मिश्रा 
C. गोपाल आचार्य 
D. मनमोहन सिंह

सही जवाब  कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए

1 टिप्पणी: