14 जून 2026 कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर में आज के इस पोस्ट में मनरेगा का नया नाम, RBI मौद्रिक नीति 2026 और G7 शिखर सम्मेलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर दिए गए हैं। जो हर प्रतियोगी परीक्षाओं SSC, UPSC, RAS, LDC, REET, के लिए महत्वपूर्ण हैं
Q. हाल ही में केन्द्र सरकार ने मनेरगा का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा है?
A) जी रामजी रोजगार गारंटी
B) राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना
C) पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना
D) महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना
मनरेगा के सन्दर्भ में
मनरेगा (MGNREGA) योजना की शुरुआत 2 फरवरी 2006 को हुई थी। इसे संसद द्वारा अगस्त 2005 में 'राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' के रूप में पारित किया गया था। शुरुआत में इसे 'नरेगा' (NREGA) कहा जाता था, लेकिन बाद में 2 अक्टूबर 2009 को इसका नाम बदलकर 'महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम' (मनरेगा) कर दिया गया। और अब इसका नाम बदलकर 'पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना' कर दिया है।
Q. हाल ही ऑक्सफोर्ड आफ यूनिवर्सिटी ने भारत के कितने शहरों को उच्च ताप जोखिम की सुची में शामिल किया?
A) चार
B) पांच
C) तीन
D) सात
सार: भारत के 4 महानगर "उच्च ताप जोखिम" में
यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के चार प्रमुख शहर—बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई—दुनिया के शीर्ष 50 ऐसे शहरी केंद्रों में शामिल हैं, जहाँ अत्यधिक गर्मी और तापमान बढ़ने का जोखिम (High Heat Risk) सबसे ज्यादा है।
Q. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक की जून 2026 की मोद्रिक नीति की बैठक में रेपों रेट को कितनी प्रतिशत पर स्थिर रखने का निर्णय लिया?
A) 2.96%
B) 5.25%
C) 4.25%
D) 3.58%
RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा (June 2026): भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी जून 2026 की बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला लिया है।
वहीं RBI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित वास्तविक GDP विकास दर को 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है। वहीं, हेडलाइन मुद्रास्फीति (CPI) का अनुमान बढ़ाकर 5.1% किया गया है।
RBI के सन्दर्भ में
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भारत का केंद्रीय बैंक है, जिसे 1 अप्रैल 1935 को कलकत्ता में भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत स्थापित किया गया था।
1937 में इसका केंद्रीय कार्यालय स्थायी रूप से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।राष्ट्रीयकरण: स्वतंत्रता के बाद 1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया
Q. भारत के किस राज्य में AI डेटा सेंटर विकसित किया जा रहा है?
A) राजस्थान
B) हरियाणा
C) पंजाब
D) गुजरात
सार:- गुजरात जामनगर में इंटरनेशनल टेक-सिटी (GIFT City) में एक अत्याधुनिक AI-आधारित डेटा सेंटर विकसित किया जा रहा है, जो हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देगा।
यह भारत का पहला पूरी तरह से 'हरित और एआई-तैयार' (Green AI-Ready) डेटा सेंटर परिसर होगा।
जिसके लिए सरकार ने लगभग ₹1.25 लाख करोड़ (12-15 अरब डॉलर) का बजट जारी किया और इस 168MW क्षमता वाला AI डेटा सेंटर को दो साल में बनाया जाएगा।
Q. 52वा G-7 शिखर सम्मेलन किस देश में आयोजित किया जाएगा?
A) भारत
B) फ्रांस
C) ब्रिटेन
D) अमेरिका
सार:- 52वां जी7 (G7) शिखर सम्मेलन फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर में 15 से 17 जून 2026 तक आयोजित किया गया है।
भारत G7 का पूर्ण सदस्य नहीं है, फिर भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन में भाग लिया।
G7 के सन्दर्भ में
G-7 शिखर सम्मेलन की स्थापना 1975 में हुई जो वैश्विक अर्थव्यवस्था, जलवायु कूटनीति और वर्तमान भू-राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए दुनिया के प्रमुख देशों का एक महत्वपूर्ण मंच है।
G-7 के सदस्य देश: शुरुआत में 6 देश सदस्य थे 1976 में कनाडा के शामिल होने के बाद यह औपचारिक रूप से G-7 बन गया और वर्तमान में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका देश सदस्य है वहीं यूरोपीय संघ अस्थाई सदस्य है।
अभ्यास प्रश्न
Q. शारदा एक्ट के प्रणेता कौन थे?
A) विजय सिंह पथिक
B) राय बहादुर हरबिलास
C) वीपी मैनन
D) सूर्यमल मिश्रण
Q. महिलाओं की ओढ़नी ' पोमचा ' का रंग कैसा होता है?
A) लाल
B) सफेद
C) पीला
D) हरा
Q. राजस्थान में खान और भूविज्ञान निदेशालय कहां स्थित हैं?
A) जोधपुर
B) उदयपुर
C) जयपुर
D) जैसलमेर
इन तीनों प्रश्नो का सही जवाब कमेंट बॉक्स लिखिए
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें