11 जून 2026 (Daily Current affairs) के हिन्दी कंरट अफेयर्स में अहमदाबाद मेट्रो फेज-2ए' परियोजना,वर्ल्ड योगासन मीट, बिरसा मुंडा शहादत दिवस, दुबई में लीची उत्पादन और मेजर अभिलाषा बराख को पुरस्कार जैसे बिंदुओं पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न देखेंगे जो UPSC, SSC, LDC, RAS, और Police Constable जैसी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद 'अहमदाबाद मेट्रो फेज-2ए' परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है?A) गृहमंत्रालय
B) राज्य विकास मंत्रालय
C) केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
D) शहरी विकास व जागृति मंत्रालय
उत्तर: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जून 2026 में मंजूरी)।
मुख्य बिंदु: यह परियोजना अहमदाबाद के शहरी परिवहन और मेट्रो कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाएगी।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय :- भारत सरकार का सर्वोच्च प्राधिकरण है, जो शहरी नियोजन, बुनियादी ढाँचे के विकास, आवास योजनाओं (जैसे PM Awas Yojana) और नागरिक सेवाओं के नियमन का कार्य करता है।
वर्तमान में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के मंत्री श्री मनोहर लाल हैं।
में बुनियादी ढाँचे जैसे मेट्रो रेल, स्मार्ट सिटी मिशन, और शहरी परिवहन का संचालन करना ।
जिम्मेदारी व कार्य
⏩ सबके लिए घर सुनिश्चित करना
⏩ स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत कचरा प्रबंधन और स्वच्छता मानकों को लागू करना
Q. अहमदाबाद में आयोजित पहले 'वर्ल्ड योगासन मीट' में कौन सा देश पदक तालिका में शीर्ष पर रहा?
A) नेपाल
B) चीन
C) भारत
D) अमेरिका
सार: 4 से 8 जून 2026 तक ईकेए एरिना अहमदाबाद गुजरात में आयोजित वर्ल्ड योगासन मीट प्रतियोगिता में भारत ने रिकॉर्ड 102 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 114 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
इस वैश्विक आयोजन में 79 देशों के 500 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया था, जिसका उद्देश्य योगासन को भविष्य के ओलंपिक में शामिल कराना है।
उद्घाटन:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल माध्यम से
Q. हाल ही में बिरसा मुंडा शहादत दिवस कब मनाया गया है?
A) 6 जून
B) 7 जून
C) 9 जून
D) 3 जून
सार:- बिरसा मुंडा शहादत दिवस: 9 जून को देश भर में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और जननायक 'धरती आबा' बिरसा मुंडा की स्मृति को समर्पित है,
जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन, ज़मींदारों के शोषण और जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था।
बलिदान तिथि: 9 जून 1900 को
उलगुलान आंदोलन: उन्होंने ब्रिटिश शासन और स्थानीय शोषकों के खिलाफ 19वीं सदी के अंत में एक सशक्त आदिवासी विद्रोह का नेतृत्व किया था
लक्ष्य: उनका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक 'खूंटकट्टी प्रथा' की रक्षा करना और आदिवासी अधिकारों को स्थापित करना था।
Q. निम्न में से किसने असम से दुबई को पहली GI-टैग प्राप्त 'तेजपुर लीची' का सफल निर्यात किया है?
A) असम राज्य सरकार
B) कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण
C) विदेश सचिव मंत्रालय
D) इनमें से नहीं
सार:- कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने असम से दुबई को पहली (भौगोलिक संकेत) GI-टैग प्राप्त 'तेजपुर लीची' का सफल निर्यात किया है।
Q. संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के दौरान महिला सुरक्षा और लैंगिक समावेशन को बढ़ावा देने के लिए किस भारतीय सैन्य अधिकारी को 'यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए चुना गया है?
A) मेजर ध्यानचंद
B) मेजर अभिलाषा बराख
C) मेजर जनरल वीके सिंह
D) मेजर देवी सर्वभूतेषु
सार: मेजर अभिलाषा बराक को लेबनान और इजरायल सीमा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शांति कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मान से नवाजा गया है।
⏩ मेजर सुमन गवानी (2019) और मेजर राधिका सेन (2024) के बाद यह सम्मान पाने वाली वह केवल तीसरी भारतीय महिला सैन्य अधिकारी हैं।
⏩ हरीयाणा की रहने वाली मेजर अभिलाषा बराक भारतीय सेना की एक जांबाज अधिकारी हैं, जिन्होंने सेना की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट (लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट) बनकर इतिहास रचा है।
Q. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसका रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने रिकॉर्ड अपने नाम किया?
A) मनमोहन सिंह
B) पण्डित जवाहरलाल नेहरू
C) इंदिरा गांधी
D) अटल बिहारी वाजपेई
सही जवाब कमेंट बॉक्स में भरिए
आपके पास कोई सुझाव हो तो जरूर कमेंट बॉक्स लिखिए ताकि हम और आपके लिए अच्छा सुधार कर सकें !!धन्यवाद!!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें