राजस्थान के जीर्णोद्धार (जिणोद्वार) से जुड़े  महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर  जो राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं (REET, RPSC, CET, Patwar, LDC, Police) के लिए अति महत्वपूर्ण है:-
राजस्थान के प्रमुख जिणोद्वार


Q: चित्तौड़गढ़ दुर्ग का प्रमुख जीर्णोद्धार कब और किसने कराया?
उत्तर: महाराणा कुम्भा।
सार :- 15वीं शताब्दी में, महाराणा कुम्भा (1433–1468 ई.) के शासनकाल में। जबकि चित्तौड़गढ़ दुर्ग का मूल निर्माण 7वीं शताब्दी (734 ई. ) के आसपास चित्रांगद मोर्य द्वारा माना जाता है।

Q: एकलिंगजी मंदिर का जीर्णोद्धार किस शासक ने कराया?
उत्तर: महाराणा रायमल।
सार :- एकलिंग जी मंदिर का निर्माण बप्पा रावल ने 8वीं शताब्दी में कराया । 
जीर्णोद्धार: महाराणा मोकल ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। जबकि वर्तमान में इसका श्रेय महाराणा रायमल को दिया जाता है। उन्होंने काले संगमरमर की चतुर्मुखी शिव प्रतिमा की स्थापना करवाई और मंदिर को वर्तमान रूप प्रदान किया।
यह मंदिर कैलाशपुरी (एकलिंगजी), उदयपुर जिले में स्थित है जो मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश के कुलदेवता का मंदिर है।

Q: अचलगढ़ दुर्ग का पुनर्निर्माण किसने कराया?
उत्तर: महाराणा कुम्भा।
सार:- अचलगढ़ दुर्ग का पुनर्निर्माण (जीर्णोद्धार) 1452 ई. में महाराणा कुम्भा ने कराया था। मूल दुर्ग का निर्माण परमार शासकों ने कराया था, जिसे बाद में महाराणा कुम्भा ने पुनर्निर्मित, सुदृढ़ और विस्तारित किया।
अचलगढ दुर्ग माउंट आबू, सिरोही (राजस्थान) में स्थित है 

Q. राजस्थान में दुर्गों के जीर्णोद्धार के लिए सबसे प्रसिद्ध शासक कौन है?
उत्तर: महाराणा कुम्भा।
सार;- महाराणा कुम्भा ने सबसे अधिक 32 दुर्ग बनवाए या उनका जीर्णोद्धार कराया जिसमें सबसे प्रसिद्ध कुम्भलगढ़ दुर्ग ,चित्तौड़गढ़ दुर्ग (जीर्णोद्धार एवं विस्तार) अचलगढ़ दुर्ग (पुनर्निर्माण) है। इसलिए महाराणा कुम्भा को दुर्गों का निर्माता (Builder of Forts) की उपाधि दी गई है।

स्मारक/मंदिर/दुर्ग

जीर्णोद्धार / पुनर्निर्माण कराने वाले

चित्तौड़गढ़ दुर्ग

महाराणा कुम्भा द्वारा व्यापक जीर्णोद्धार एवं विस्तार

अचलगढ़ दुर्ग

महाराणा कुम्भा (1452 ई.)

एकलिंगजी मंदिर

महाराणा मोकल द्वारा जीर्णोद्धार, बाद में महाराणा रायमल ने वर्तमान स्वरूप दिया

कुम्भश्याम मंदिर

महाराणा कुम्भा ने 1449 ई. में जीर्णोद्धार कराया।

रणकपुर जैन मंदिर

संरक्षण – महाराणा कुम्भा

अचलेश्वर महादेव मंदिर

महाराणा कुम्भा द्वारा संरक्षण एवं जीर्णोद्धार

दिलवाड़ा जैन मंदिर

समय-समय पर विभिन्न शासकों एवं जैन समाज द्वारा जीर्णोद्धार

ओसियां मंदिर समूह

विभिन्न कालों में कई बार जीर्णोद्धार



Q: जीर्णोद्धार का अर्थ क्या है?


उत्तर: पुराने भवन, मंदिर या दुर्ग का पुनः निर्माण या मरम्मत।

ध्यान दें: प्रतियोगी परीक्षाओं में "जीर्णोद्धार" से जुड़े प्रश्नों में कई बार निर्माण, पुनर्निर्माण और संरक्षण को भी साथ में पूछा जाता है। इसलिए उत्तर देते समय इन तीनों के अंतर का ध्यान रखें।
 
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न जो अक्सर RPSC 2nd grade, REET, CET, LDC, RAS, UPSC, Raj Police Constable परीक्षाओं में पुछे जाते हैं 

Q: राजस्थान में जीर्णोद्धार कार्यों के लिए प्रसिद्ध शासक कौन हैं?
उत्तर: महाराणा कुम्भा।

Q: अचलेश्वर महादेव मंदिर किस पर्वत पर स्थित है?
उत्तर: माउंट आबू।

Q: दिलवाड़ा जैन मंदिर कहाँ स्थित हैं?
उत्तर: माउंट आबू (सिरोही)।

Q: रणकपुर जैन मंदिर किस स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: संगमरमर की उत्कृष्ट जैन वास्तुकला।

Q: चित्तौड़गढ़ दुर्ग किस नदी के निकट स्थित है?
उत्तर: गंभीरी नदी।

Q: कुम्भलगढ़ दुर्ग की प्रसिद्ध दीवार किस नाम से जानी जाती है?y
उत्तर: भारत की दूसरी सबसे लंबी निरंतर किलेबंदी दीवार।

Q: रणकपुर जैन मंदिर किस वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध है?
उत्तर: स्तंभों और नक्काशी की अद्भुत कला।

इन्हें भी पढ़ें 






राजस्थान के प्रमुख जीर्णोद्धार क्या हैं?
राजस्थान के प्रमुख दुर्गों का जीर्णोद्धार
राजस्थान के प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार
परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न
REET, RPSC, CET के लिए महत्वपूर्ण तथ्य GK questions 



Post a Comment