Todayeslive

सोमवार, 29 जून 2026

RPSC 2nd Grade परीक्षा 2026: राजस्थान MCQ GK महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : Paper 1 की तैयारी

RPSC 2nd Grade परीक्षा 2026 के Paper-1 के लिए राजस्थान GK  का बहुत बड़ा योगदान होता है। आपकी तैयारी को मजबूत करने के लिए नीचे कुछ सबसे महत्वपूर्ण और बार-बार पूछे जाने वाले MCQs दिए गए हैं:RPSC 2nd grade Exam 2026 1st paper Raj MCQ


Q. प्रसिद्ध ग्रंथ "मीना पुराण" की रचना किस जैन मुनि द्वारा की गई थी?
A) मुनि जिन विजय
B) मुनि मगन सागर
C) आचार्य हरिभद्र
D) मुनि कल्याणसागर
सही जवाब:  मुनि मगन सागर
सार: जैन मुनि मगन सागर ने "मीना पुराण" की रचना की, जिसमें मीणा जनजाति को भगवान मीन (मछली) का वंशज बताया गया है।

Q: राजस्थान के किसानों द्वारा खेतों में काम करते समय गाया जाने वाला प्रसिद्ध लोकगीत कौन सा है?
A) पंखिड़ा
B) लूर
C) चकरी
D) बारहमासा
सही जवाब:  पंखिड़ा
सार: 'पंखिड़ा' गीत गाते समय किसान अलगोजा और मंजीरा वाद्य यंत्रों का उपयोग करते हैं।

Q: प्रसिद्ध 'पिछवाई कला' का संबंध राजस्थान के किस क्षेत्र या कला शैली से है?
A) किशनगढ़ शैली
B) नाथद्वारा शैली
C) बूंदी शैली
D) जयपुर शैली
सही जवाब: नाथद्वारा शैली
सार: कपड़े पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं को चित्रित करने की कला को 'पिछवाई' कहा जाता है, जो मुख्य रूप से नाथद्वारा में प्रसिद्ध है।

Q4: गरासिया जनजाति द्वारा बिना किसी वाद्य यंत्र के किया जाने वाला प्रसिद्ध नृत्य कौन सा है?
A) गैर नृत्य
B) वालर नृत्य
C) शंकरिया नृत्य
D) मांदल नृत्य
सही जवाब: वालर नृत्य
सार: वालर नृत्य गरासिया जनजाति का अत्यंत प्रसिद्ध और धीमा नृत्य है, जिसमें किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र का प्रयोग नहीं होता।

5: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A) जयपुर
B) अजमेर
C) जोधपुर
D) बीकानेर
सही जवाब:  अजमेर
सार: RPSC की स्थापना के समय इसका मुख्यालय जयपुर था, लेकिन बाद में सत्यनारायण राव समिति की सिफारिश पर इसे अजमेर स्थानांतरित कर दिया गया।

Q: जयपुर का प्रसिद्ध "पतंग उत्सव" प्रतिवर्ष किस महीने में आयोजित किया जाता है?
A) मार्च
B) जनवरी
C) नवंबर
D) अक्टूबर
सही जवाब: जनवरी
सार: मकर संक्रांति के अवसर पर जनवरी महीने में जयपुर में अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव मनाया जाता है।

Q. राजस्थान सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की स्थापना किस वर्ष में की गई? 
A) 1897
B) 1990
C) 1975
D) 2001
सार:- जनजाति क्षेत्र विकास की स्थापना 1975 में संविधान की 5वीं अनुसूची के प्रावधानों के अंतर्गत की की गई और राजस्थान के आठ आदिवासी जिलों पूर्ण रूप से शामिल जिले (3)बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़।
आंशिक रूप से शामिल जिले (5): उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, सिरोही और पाली जिले में यह संचालित हैं जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे का निर्माण करना व रोजगार के अवसर पैदा करना।

Q. राजस्थान का तेरापंथ संप्रदाय किससे संबंधित है?
A) जैन धर्म 
B) शैव पंथ 
C) वैष्णव धर्म 
D) बौद्ध धर्म
सार :- जैन श्वेतांबर तेरापंथ संप्रदाय राजस्थान की वीर भूमि से उपजा एक बेहद अनुशासित, सुसंगठित और प्रभावशाली धार्मिक संप्रदाय है।
इस संप्रदाय की स्थापना आचार्य भिक्षु (स्वामी भीकन जी) ने की थी।
इसकी शुरुआत 28 जून 1760 को राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के केलवा (राजसमन्द) नामक स्थान पर हुई थी

Q, धना भगत के गुरु कौन थे? 
A) संत कबीर 
B) गुरु नानक देव
C) रामानंद 
D) नामदेव
सार:- धना भगत धुवन टोंक जिले के रहने वाले तथा उनके गुरु रामानंद थे जिनका धना जाट का पैनोरमा धुवन टोंक जिले में स्थित है।

Q. राजस्थान के निम्न में से किस मंदिर में दुर्ग स्थापित कला का अवलंब नहीं किया गया है?
A) नीलकंठ- कुशलगढ 
B) जगदीश मंदिर- उदयपुर 
C) एकलिंग मंदिर- उदयपुर 
D) रणकपुर मंदिर- रणकपुर 
सही जवाब:- B जगदीश मंदिर- उदयपुर 
सार:- उदयपुर के सिटी पैलेस परिसर के ठीक बाहर स्थित जगदीश मंदिर मेवाड़ की वास्तुकला, आस्था और इतिहास का एक बेजोड़ उदाहरण है।
◾इस मंदिर का निर्माण मेवाड़ के प्रतापी शासक महाराणा जगत सिंह प्रथम ने करवाया था।
◾यह मंदिर वर्ष 1651 में बनकर तैयार हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इसे बनाने में उस समय लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई थी।
◾मान्यताओं के अनुसार, महाराणा जगत सिंह को भगवान विष्णु के परम भक्त थे और उन्हें स्वप्न में भगवान ने इस मंदिर के निर्माण की प्रेरणा दी थी।

Q, हवामहल का तीसरी मंजिल का नाम है?
A) रतन मंदिर 
B) विचित्र मंदिर 
C) शरद मंदिर 
D) प्रकाश मंदिर 
सार:- नीचे से ऊपर- - 1 शरद मंदिर 2. रतन मंदिर 3. विचित्र मंदिर 4, प्रकाश मंदिर 5. हवा मंदिर 
◾ राजस्थान के जयपुर में स्थित हवामहल बिना नींव के समतल जमीन पर निर्मित व कृष्ण के मुकुट जैसे आकार में बना हुआ।
◾निर्माण-1799 सवाई प्रताप सिंह 
◾5मंजिला वास्तुकार- उस्ताद लालचंद 

Q. 18 अप्रैल 1948 को संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसने किया? 
A) वल्लभ भाई पटेल 
B) राजगोपालाचारी 
C) पंडित जवाहरलाल नेहरू 
D) बीपी मेनन
सार:- 18 अप्रैल 1948 को संयुक्त राजस्थान (राजस्थान के एकीकरण का तीसरा चरण) का उद्घाटन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था। 
जबकि प्रधानमंत्री मानिक लाल वर्मा को बनाया गया।

Q, राजस्थान में सर्वाधिक प्रतिशत वाली अनुसूचित जनजाति है? 2nd Grade 2011
A) मीणा
B) भील
C) गरासिया 
D) भील मीणा
सार:- मीना संख्या की दृष्टि से राजस्थान की सबसे बड़ी अनुसूचित जनजाति है 2011 की जनगणना के अनुसार 4346 लाख जनजाति है जो कुल जनजाति का 47% की। यह मुख्य रूप से जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, अलवर और उदयपुर संभाग के जिलों में निवास करती है।
दूसरा स्थान: राज्य में दूसरी सबसे बड़ी अनुसूचित जनजाति भील (Bhil) है, जो मुख्य रूप से दक्षिणी राजस्थान (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर) में निवास करती है।
तीसरा स्थान: तीसरे स्थान पर गरासिया (Garasia) जनजाति आती है, जो मुख्यतः सिरोही और पाली जिलों में पाई जाती है।

Q. पृथ्वीराज राठौड़ द्वारा रचित पुस्तक ‘वेली कृष्ण रुक्मणी री’ किस भाषा में लिखी गई है?
A) पिंगल 
C) डिंगल 
D) संस्कृत 
D) मारवाड़ी 
सार:- डिंगल (साहित्यिक राजस्थानी) भाषा में रचित इस ग्रंथ की रचना १६वीं शताब्दी में बीकानेर के राजकुमार और महान कवि पृथ्वीराज राठौड़ ने की थी।
◾पृथ्वीराज राठौड़ ने इस ग्रंथ की रचना गागरोन के किले में बैठकर की थी।
◾इस ग्रंथ में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह की पौराणिक कथा का वर्णन है। 
◾यह ग्रंथ मुख्य रूप से श्रृंगार रस और वीर रस से ओत-प्रोत है। इसमें डिंगल के प्रसिद्ध 'वेली' छंद का प्रयोग किया गया है, इसीलिए इसका नाम 'वेली किसन रुक्मणी री' पड़ा।

Q. विपरीत पिरामिड के आकार में बना धाधाई कुंड जिसे जेल कुडं कहा जाता है कहां स्थित हैं?
A) करौली 
B) उदयपुर 
C) बुंदी 
D) अलवर 
सार:- विपरीत पिरामिड के आकार में बना धाधाई कुंड (जिसे स्थानीय स्तर पर धाभाई कुंड या जेल कुंड/जय कुंड भी कहा जाता है) राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है।
◾यह कुंड अपनी बेजोड़ ज्यामितीय बनावट और समरूपता के लिए जाना जाता है। ऊपर से देखने पर यह पूरी तरह एक उल्टे पिरामिड जैसा दिखाई देता है, जिसमें नीचे पानी तक पहुँचने के लिए लगभग 700 से अधिक सीढ़ियाँ बनाई गई हैं।

Q. राजस्थान में प्रसिद्ध सोने चांदी की हवेली कहां स्थित है?
A) लक्ष्मणगढ़ सीकर 
B) पोकरण जैसलमेर 
C) मंडोर जोधपुर
D)महनसर झुंझुनू
सही जवाब:- महनसर झुंझुनूं 
जो अपनी सोने की सूक्ष्म चित्रकार के लिए प्रसिद्ध है

Q, देवयानी कुण्ड कहां स्थित है?
A) उदयपुर 
B) टोंक 
C) जयपुर 
D) जैसलमेर 
सही जवाब:- जयपुर 
सांभर जयपुर ग्रामीण में स्थित इसे तीर्थो की नानी कहा जाता है महाभारत के आदिपर्व के अनुसार दैत्य गुरु शुक्राचार्य का आश्रम स्थल है।

Q. सिलीसेढ़ लेक पैलेस राजस्थान के किस पर्यटन सर्किट में स्थित हैं? 
A) ब्रज मेवात 
B) मेवाड़ 
C) बगड़ 
D) मारवाड़

सही जवाब:- अलवर 
सार :- जिसका निर्माण अलवर के महाराजा विनय सिंह ने 1844 महारानी शीला के लिए करवाया गया था


Q. हाल ही में राजस्थान में यूरेनियम के बड़े भंडार कहां पाए गए हैं?
A) जोधपुर 
B) उदयपुर 
C) बाड़मेर 
D) सीकर 

सार :- रोहिल सीकर यहां से यूरेनियम निकालने का कार्य यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ycil द्वारा किया जा रहा हैl


Q. कौन सा हवाई अड्डा भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा संचालित नहीं है? 
A) जोधपुर 
B) उदयपुर 
C) सीकर 
D) भरतपुर 

सही जवाब:- जोधपुर हवाई अड्डा 
भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित है

अभ्यास प्रश्न जिसका सही जवाब कमेंट बॉक्स लिखिए 
Q. राजस्थान में स्वतंत्रता पूर्व किस रियासत में वन संरक्षण की योजना बनाई गई थी?
     (अ) जोधपुर 
     (ब) बीकानेर
     (स) अलवर
     (द ) जयपुर

Q. 20वी पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कौन से दो पशुधन है जिनकी संख्या लगभग प्रतिशत बराबर है?
    (अ) भेड़ व बकरी
    (ब )ऊंट व घोड़ा
    (स) गधा व ऊंट
    (द ) गाय व भैंस

इन्हें भी पढ़ें 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट