25 मई, 2026 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह प्रथम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
इस समारोह में राजस्थान की तीन हस्तियों को कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो निम्न हैं:-
(i) गफ्फूरखाँ मेवाती जोगी
राजस्थान के भरतपुर और डीग निवासी गफ्फूरखाँ मेवाती जोगी को लोक संगीत और पारंपरिक लोक विधाओं को संरक्षित एवं विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लोक कला क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया।
गफरुद्दीन मेवाती जोगी के बारे में मुख्य बातें
◾ये भपंग वादन के प्रसिद्ध कलाकार हैं तथा भपंग के साथ-साथ अल्गोजा, चिकारा, जोगी सारंगी सहित 12 पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों में निपुण हैं।
◾गफ्फूरखाँ मेवात क्षेत्र की मौखिक परंपराओं, लोक कथाओं और विशेष रूप से 'पांडुन का कड़ा' (महाभारत के श्लोक) के इकलौते ऐसे कलाकार हैं जो इसके 2500 से अधिक दोहे जुबानी याद रखते हैं और पांडुन का कड़ा विधा के एकमात्र जीवित कलाकार हैं।
(ii) तगाराम भील
राजस्थान के जैसलमेर निवासी तगाराम भील को अल्गोजा वादक तथा आदिवासी लोक संगीत परम्परा को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने के लिए लोक कला के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
तगाराम भील के बारे में मुख्य बातें:-
उन्होंने 15 से अधिक देशों (जैसे अमेरिका, रूस, जापान और फ्रांस) में अपनी कला का प्रदर्शन किया है।
वे रेगिस्तानी इलाकों की लुप्त होती लोक धुनों को सहेज रहे हैं और अपनी संगीत संस्था के जरिए युवा पीढ़ी को अलगोजा सिखा रहे हैं।
(iii) स्वामी ब्रह्मदेव महाराज
श्रीगंगानगर निवासी स्वामी ब्रह्मदेव महाराज को 2026 में, उन्हें सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
• ये श्री जगदम्बा अंध विद्यालय व श्री जगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय की स्थापना कर श्रवण बाधित व दृष्टि बाधित बच्चों की सहायता कर रहे हैं।
पद्म पुरस्कार 2026 की मुख्य बातें:-
◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पुरस्कारों को दो चरणों के नागरिक अलंकरण समारोहों में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया। पहला समारोह 25 मई 2026 को और दूसरा चरण 23 जून 2026 को संपन्न हुआ।
◾वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) की पूर्व संध्या पर की गई थी। कुल 131 हस्तियों को इन प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों के लिए चुना गया था, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।
पद्म पुरस्कार के सन्दर्भ में
◾पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो कला, समाज सेवा, खेल, उद्योग, साहित्य और विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं।
◾वर्ष 1954 में स्थापित ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाते हैं और राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
पद्मश्री पुरस्कार 2026 में राजस्थान से कितने लोगों को सम्मान मिला?
पद्मश्री पुरस्कार 2026 को कितने चरणों में दिया गया?
2026 में कुल कितने विभुतियों को पद्मश्री पुरस्कार मिला?
पद्मश्री पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें