Todayeslive के इस लेख में हम 7 jun 2026 के (Daily Current affairs) राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कंरट अफेयर्स हिन्दी मे देखेंगे जिसमें भारत का 100वां रामसर स्थल,वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की GDP) वृद्धि दर, कंबोडिया में UPI ,थोक मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है जो आपके SSC, LDC, RAS, UPSC, और Police Constable जैसी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है 
Q. हाल ही में भारत का 100वां रामसर स्थल के लिए किस अभ्यारण्य चुना गया है?
A) जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य 
B) कुंभलगढ़ अभ्यारण्य 
C) केवलादेव राष्ट्रीय अभ्यारण्य 
D) मुकंदरा हिल्स राष्ट्रीय अभ्यारण्य 

भारत का 100वाँ रामसर स्थल (100th Ramsar Site): विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) को आधिकारिक तौर पर भारत का 100वाँ रामसर स्थल घोषित किया गया है।
रामसर स्थल क्या है:-अंतरराष्ट्रीय महत्व की वे आर्द्रभूमियां (Wetlands या नम भूमि) हैं, जिन्हें एक वैश्विक पर्यावरण संधि के तहत विशिष्ट संरक्षण प्राप्त होता है।
भारत 1 फ़रवरी 1982 को इस सम्मेलन में शामिल हुआ था। देश भर में अब 100 रामसर स्थल घोषित किए जा चुके हैं।

Q. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर कितनी दर्ज की गई है?
A) 7.6%
B) 5.6%
C) 7.7%
D) 8.2%

सार:- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद वित्त वर्ष 2025-26 के आर्थिक आंकड़े जारी हो चुके हैं, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए 7.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर (GDP Growth) दर्ज की है। 
वहीं, आखिरी तिमाही में विकास दर 7.8% रही, जिसने बाजार के अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को साबित किया है।

Q. हाल ही किस देश ने भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI की शुरुआत की?
A) अमेरिका 
B) जर्मनी
C) कंबोडिया 
D) इंडोनेशिया 

सार:- कंबोडिया में UPI की शुरुआत: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कंबोडिया के ACLEDA बैंक के साथ साझेदारी की है, जिससे अब कंबोडिया में भी भारत के UPI के जरिए डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। 
कंबोडिया के अलावा UPI की सुविधा वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरिशस, और कतर सहित 8 से अधिक देशों में आधिकारिक रूप से उपलब्ध है। और अब, कंबोडिया में भी यह सेवा हाल ही में शुरू की गई है।

Q.निम्न में से हाल ही में भारत और किस देश के बीच फ्री ट्रेड का एक रणनीतिक समझौता हुआ?
A) भारत-जापान 
B) भारत-ओमान 
C) भारत-नेपाल 
D) भारत-इटली
सार: भारत और ओमान के बीच हुआ फ्री ट्रेड और रणनीतिक समझौता 1 जून 2026 से आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। इससे खाड़ी देशों के साथ भारत का व्यापार काफी मजबूत होगा। 
इस समझौते से ओमान ने भारत के लिए अपनी 98.08% टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क की पेशकश की है। इससे भारतीय उत्पादों को ओमान के बाजार में बिना किसी आयात शुल्क के प्रवेश मिलेगा, जो कुल भारतीय व्यापार मूल्य का लगभग 99.38% है।

Q. केंद्र सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक (WPI) का आधार वर्ष 2011-12 से बदलकर कौन सा वर्ष कर दिया है?
A) 2022-23
B) 2020-21
C) 2025-26
D) 2026-27

सार:- सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक का बेस ईयर (Base Year) बदलकर 2022-23 कर दिया है। इसके साथ ही इसमें शामिल वस्तुओं की संख्या बढ़ाकर 957 कर दी गई है।
नए आधार वर्ष के साथ WPI और नए उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) से जुड़े आंकड़े 15 जून से जारी किए जाएंगे।
यह बदलाव अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के रुख का अधिक सटीक और वास्तविक आकलन करने के लिए किया गया है।

Q. हाल ही में भारतीय वायुसेना के नये उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
A) एयर मार्शल अरूप चटर्जी 
B) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 
B) एयर मार्शल राजेश कुमार 
D) एयर मार्शल नर्मदा कंवर 

भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया उप वायुसेना प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) नियुक्त किया गया है।
भारतीय वायु सेना के वर्तमान और 28वे वायु सेना प्रमुख (वायुसेनाध्यक्ष - CAS) एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह उन्होंने 30 सितंबर 2024 को वायु प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।
भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। ब्रिटिशकाल के दौरान इसे 'रॉयल इंडियन एयर फोर्स' नाम था।  स्वतंत्रता के बाद, 1950 में 'रॉयल' शब्द हटाकर इसे आधिकारिक तौर पर 'भारतीय वायु सेना' (Indian Air Force) कर दिया गया।
हर साल 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।


आज़ का अभ्यास प्रश्न 
Q. भारतीय संविधान का संरक्षक कौन है? 
A) सर्वोच्च न्यायालय 
B) कार्यपालिका 
C) गृहमंत्रालय 
D) संसद 

Q. निम्न में से कौन-सा राज्य एक पेड़ मां के नाम अभियान में पहले स्थान पर रहा है?
A) राजस्थान 
B) हरियाणा 
C) पंजाब 
D) महाराष्ट्र 

इन दोनों प्रश्नो के सही जवाब todayeslive के कमेंट बॉक्स मे लिखे।



Post a Comment