यदि आप RPSC 2nd Grade Exam 2026, REET, CET या अन्य राजस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें राजस्थान जीके के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं, जो पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और नवीनतम करंट अफेयर्स पर आधारित हैं।

Q1. राजस्थान में गोरबंद किस पशु का विशिष्ट श्रृंगार है? 
A) ऊंट 
B) गाय 
C) बकरी 
D) भेड़
सही जवाब :- ऊंट के 
सार:- गोरबंद - ऊंट की गर्दन से लेकर पीठ तक सजावटी जालीनुमा लटकन होती हैं
नेवरी - ऊंट के पांव में मोटे-मोटे ध्वनि उत्पन्न करने वाले घुंघरू 
काठी- ऊंट की पीठ पर लकड़ी की कुर्सीनुमा काठी 
लुम्बा-झुम्बा - ऊंट के गले के आगे पांव तक आभूषण 
मोहरा- सिर का श्रृंगार रंग बिरंगी कसीदाकारी।
Q2. ताणना व मोर बंधिया विवाह राजस्थान में किस जनजाति में प्रचलित हैं?
A) भील जनजाति 
B) मीणा जनजाति 
C) गरासिया जनजाति 
D) सांसी जनजाति 
सही जवाब :- गरासिया जनजाति में 
सार:- मोरबधिया :- इसमें ब्राह्मण की उपस्थिति में दूल्हा दुल्हन के मौड़ बांधकर तेरे लेकर विवाह करना है 
तांणना:- इसमें ना सगाई होती है ना फेरे होते हैं वर पक्ष द्वारा पंचों द्वारा राशि चुकाई जाती है।
गरासिया जनजाति अधिकांश राजस्थान के सिरोही व उदयपुर जिले में निवास करते हैं।

Q3. मोती भारत किस जिले में पारंपरिक कढ़ाई का नाम है 
A) जालौर 
B) सांचौर 
C) सीकर 
D) ए और बी दोनों 
सही जवाब :- जालौर और सांचौर 
सार:- “मोती भारत” जालौर सांचौर जिले की प्रसिद्ध पारंपरिक कड़ाई हस्तकला है।
इसकी उत्पत्ति गुजरात से हुई तथा मोची तथा काठी जाती की महिला द्वारा की जाने वाली एक हस्तकला है।
जिसकी प्रसिद्ध कलाकार सीता बहन है।

Q4. मूसी रानी की छतरी कहां स्थित है? 
A) जैसलमेर 
B) अलवर 
C) जोधपुर 
D) उदयपुर 
सही जवाब:- अलवर 
सार :- मूसी रानी तथा 80 खंभों की छतरी अलवर में स्थित है जिसे महाराजा विनय सिंह ने 1815 ई मूसी महारानी (महाराजा बख्तावर सिंह की रानी) की स्मृति में इसका निर्माण करवाया।
◾जो दो मंजिला छतरी हैं पहली मंजिल सफेद संगमरमर की जबकि दूसरी मंजिल संगमरमर तथा भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध जिस पर रामायण महाभारत की भित्ति चित्र उल्लिखित हैं।

Q5. हरित राजस्थान योजना कब प्रारंभ की गई थी? 
A) 2007 में 
B) 2009-10 में 
C) 2004-05 में 
D) 2002-03 में
सही जवाब:- 18 जून 2009 से 
सार :- उद्देश्य - शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की राजकीय व निजी भूमि पर वृहद स्तर पर आरक्षण रोपण कार्यक्रम चलाना

Q6.ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 'बजट के प्रथम स्तंभ' के तहत कितने नए 'अटल प्रगति पथ' निर्मित किए जाएंगे?
A) 250
B) 100
C) 356
D) 165
सही जवाब: 250 अटल प्रगति पथ।

Q7.आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान का पहला 'राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज' कहाँ स्थापित किया गया है?
A) जयपुर 
B) बीकानेर 
C) टोंक 
D) जोधपुर 
सही जवाब: टोंक।

Q8. राजस्थान की 'ग्रीन हाइड्रोजन नीति' के तहत राज्य का पहला व्यावसायिक ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन प्लांट कहाँ लगाया जा रहा है?
A) ब्यावर अजमेर 
B) आमेर जयपुर 
C) रावतभाटा चित्तौड़गढ़ 
D) वल्लभनगर उदयपुर 
सही जवाब: रावतभाटा (चित्तौड़गढ़)।

Q9. बीबी जरीना का मकबरा कहां स्थित है?
A) जालौर 
B) बीकानेर 
C) धौलपुर 
D) सिरोही
सही जवाब:- धौलपुर 
सार :- बीबी जरीना का मकबरे' का निर्माण मुग़ल बादशाह आजम साह ने 17वीं शताब्दी में करवाया था| यह उसकी माँ, दिलरस बानो बेगम की याद में बनाया गया था| ताजमहल आकार मे

Q10. RSIC (राजस्थान लघु निगम लिमिटेड) को किस वर्ष पब्लिक लिमिटेड कंपनी का दर्जा दिया गया?
A) 1961 
B) 1975 
C) 1930
D) 2000
सही जवाब:- 1975
सार :- वर्ष 1961 में राजस्थान सरकार के एक उपक्रम के रूप में हुआ था। 1975 में, राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड को सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी का दर्जा दिया गया था। यह राज्य में उत्पादित हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।

Q11. राज्य सरकार द्वारा किस वर्ष जयपुर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया था?
A) 1982
B) 2008
C) 2013
D) 2018
सही जवाब:- 1982
सार :- जयपुर नगर की बढ़ती आबादी और विकसित होते महानगरीय स्वरूप के अनुसार आधारभूत सुविधाओं के स्वरूप के उद्देश्य से
◾जोधपुर विकास प्राधिकरण 30 अगस्त 2008 
◾अजमेर विकास प्राधिकरण 14 अगस्त 2013 
◾भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण 22 फरवरी 2018

Q12. राजस्थान में इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान के स्थापना कब की गई?
A) 1 अगस्त 1990 
B) 25 मार्च 1989 
C) 6 अगस्त 2006 
D) 1 जनवरी 1985
सही जवाब:- 25 मार्च 1989 जयपुर में 
सार:- राजस्थान में पंचायती राज की प्रमुख संस्थाएं हैं
◾ग्राम सेवक प्रशिक्षण केंद्र मंडोर जोधपुर में 
◾पंचायत प्रशिक्षण केंद्र अजमेर डूंगरपुर व बीकानेर में स्थित है

Q13. मुख्यमंत्री की नियुक्ति भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत होती है?
A) अनुच्छेद 164 
B) अनुच्छेद 154 
C) अनुच्छेद 153 
D) अनुच्छेद 163
सही जवाब;- अनुच्छेद 164 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।
◾वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 
◾राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल हैं। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को इस पद का कार्यभार संभाला था।

Q14.भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम राजस्थान में कब लागू हुआ?
A) 01 अप्रैल 1981
B) 01 अप्रैल 1985
C) 01 सितंबर 1973
D) 01 अप्रैल 1974
सही जवाब:- 01 सितंबर 1973
सार :- यह अधिनियम भारत में 1972 में ही लागू हो गया था। लेकिन राजस्थान में यह 1973 में लागू हुआ।

Q15. बागड़ की मीरा के नाम से प्रसिद्ध गवरी बाई का मंदिर किसने बनवाया था?
A) महाराजा संग्राम सिंह 
B) महारावल शिवसिंह 
C) महाराजा भूपाल सिंह
D) महाराजा उदय सिंह 
सही जवाब:- महारावल शिवसिंह 
सार :- डूंगरपुर महारावल शिव सिंह ने 1829 ई में गोरी बाई का जन्म 1815 ईस्वी में हुआ था 

Q16. राजस्थान का तेरापंथी संप्रदाय किससे संबंधित है?
A) जैन धर्म 
B) शैव पंथी 
C) वैष्णव धर्म 
D) बौद्ध धर्म
सही जवाब:- जैन धर्म 
सार :- जबकि राजस्थान में 13 पंथ के प्रवर्तक आचार्य भिक्षु स्वामी तथा भीखण जी रहे थे जिन्होंने 1760 ईस्वी में तेरे पंत की स्थापना की थी।

Q17. कुंडा पंथ के प्रणेता कौन थे?
A) राव अजीत सिंह 
B) राव मल्लीनाथ 
C) उगम सिंह 
D) गोगाजी 
सही जवाब:- राव मल्लीनाथ
सार :- कुंडा पंथ की शुरुआत राजस्थान से हुई थी जिसकी स्थापना 1399 ईस्वी में हुई थी जो एक तांत्रिक पंत हैं जिसमें संपूर्ण शरीर को मोक्ष प्राप्ति का साधन माना गया है।

Q18. राजस्थान में चंद्रभागा मेला कहां आयोजित किया जाता है? 
A) झालावाड़ 
B) माउंट आबू 
C) चित्तौड़गढ़ 
D) जैसलमेर 
सही जवाब:- झालावाड़
सार:- चंद्रभागा मेला चंद्रभागा नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा को झालावाड़ जिले में पड़ता है 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन कोलायत बीकानेर पुष्कर अजमेर व कपिलधारा बारां में भी मेले लगते हैं गुरु नानक जी का जन्मदिन भी कार्तिक पूर्णिमा को आता है।

इन्हें भी पढ़ें 





यदि यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारी वेबसाइट Todayeslive.com को Bookmark करें।


Post a Comment