Todayeslive के इस लेख में 5 Jun 2026 ( Daily Current affairs) के महत्वपूर्ण हिन्दी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कंरट अफेयर्स प्रश्नोत्तर जिसमें महिला न्यायाधीश,रुद्रम-|| मिसाइल, नासा द्वारा अंतरीक्ष में मीथेन की खोज, राजस्थान में छिपकली की नई प्रजाति, 2035 तक कितने आकार की सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित
Q. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट 12वीं महिला न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?
A) न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना
B) न्यायमूर्ति वी. मोहना
C) न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी
D) न्यायमूर्ति एके रंजना बघेल
वह देश के न्यायिक इतिहास में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनने वाली 12वीं महिला हैं।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वर्तमान में दो महिला न्यायाधीश सेवारत हैं—न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति वी. मोहना।
न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना: अगस्त 2021 से सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश हैं।
न्यायमूर्ति वी. मोहना: वरिष्ठ अधिवक्ता से सीधे सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाली नवीनतम महिला न्यायाधीशों में हैं।
पहली महिला न्यायाधीश: न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी थीं, जिन्हें 1989 में सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
कुल संख्या:1950 में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना से लेकर अब तक कुल 11 महिला न्यायाधीश इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और न्यायमूर्ति वी. मोहना देश की 12वी महिला न्यायाधीश बनी।
Q. हाल ही में DRDO और किसने सुखोई-30 MKI फाइटर जेट से रुद्रम-|| मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
A) इसरो
B) भारतीय वायुसेना
C) IITरुड़की
D) भारतीय थलसेना
सार:- रुद्रम-II (RudraM-II) का सफल परीक्षण: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायु सेना (IAF) ने सुखोई-30 MKI फाइटर जेट से हवा से सतह पर मार करने वाली एंटी-रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम-II' का ओडिशा के परीक्षण रेंज, चांदीपुर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
मार्च क्षमता व गति: इस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज लगभग \(300\) से \(350\) किलोमीटर है और यह हाइपरसोनिक गति प्राप्त करने में सक्षम है।
DRDO के सन्दर्भ
यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख अनुसंधान और विकास एजेंसी है,
DRDO की स्थापना 1958 में हुई
इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक तकनीक और हथियारों से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है।
Q. निम्न में किसने हाल ही में अंतरिक्ष में मीथेन की खोज की है?
A) नासा
D) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
C) अ और ब दोनों
D) स्पेस एक्स
सार :- अंतरिक्ष में मीथेन की खोज: नासा (NASA) और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से अंतरतारकीय धूमकेतु (Interstellar Comet) 3I/ATLAS में पहली बार मीथेन का प्रत्यक्ष पता लगाया है।
नासा:- संयुक्त राज्य अमेरिका अंतरीक्ष एजेंसी है, जिसका पूरा नाम 'नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन' (National Aeronautics and Space Administration) है ।
इसकी स्थापना 29 जुलाई 1958 को हुई थी।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी :- (ESA) अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए समर्पित 23 सदस्यीय देशों का एक प्रमुख संगठन है।
1975 में स्थापित इस एजेंसी का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में स्थित है।
Q. हाल ही में राजस्थान के कौन से स्थान पर छिपकली की नई प्रजाति 'मेसालिना बिश्नोई' की खोज की है?
A) मण्डोर - जोधपुर
B) गजनेर- बीकानेर
C) वल्लभनगर - उदयपुर
D) चाकसू - जयपुर
सार :- भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI - Zoological Survey of India) ने राजस्थान के थार मरुस्थल बीकानेर जिले के गजनेर के पास एक शुष्क और पथरीले इलाके में छिपकली की एक बिल्कुल नई प्रजाति की खोज की है।
नामकरण का कारण: पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति बिश्नोई समुदाय के ऐतिहासिक और अटूट समर्पण को सम्मान देने के लिए इसका नाम उनके नाम पर रखा गया है।
Q. हाल ही में जारी नीति आयोग के सेमीकंडक्टर रोडमैप के अनुसार, भारत का लक्ष्य वर्ष 2035 तक कितने आकार की सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला का निर्माण करना है?
A) 150–170 अरब डॉलर
B) 108–100 अरब डॉलर
C) 120–150 अरब डॉलर
D) 225–250 अरब डॉलर
सार: [C] 120–150 अरब अमेरिकी डॉलर
व्याख्या: नीति आयोग द्वारा जून 2026 में जारी नए रोडमैप के अनुसार, घरेलू विनिर्माण, अनुसंधान और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाकर 2035 तक देश में 120 से 150 अरब डॉलर की सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला तैयार करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
नीति आयोग का पुरा नाम (NITI Aayog - National Institution for Transforming India) भारत सरकार का प्रमुख सार्वजनिक नीति थिंक टैंक है।
1 जनवरी 2015 को स्थापित
अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री (श्री नरेंद्र मोदी)उपाध्यक्ष: सुमन बेरीमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम
Q. संविधान के किस अनुच्छेद में 'समानता का अधिकार' वर्णित है?
(A) अनुच्छेद 14-18
(B) अनुच्छेद 19-22
(C) अनुच्छेद 23-24
(D) अनुच्छेद 25-28
उत्तर: (A) अनुच्छेद 14-18
समता का अधिकार :- भारत के संविधान में नागरिकों को दिए गए छह मौलिक अधिकारों में से एक है।
यह अधिकार देश के सभी लोगों को कानून के समक्ष बराबरी, समान अवसर और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देता है।
भारतीय संविधान के भाग-III में अनुच्छेद 14 से 18 तक समता के अधिकार का विस्तार से वर्णन किया गया है।
Q. प्रसिद्ध सूफी संत शेख मुईनुद्दीन चिश्ती किसके शासनकाल में भारत आए थे और उन्होंने अजमेर को अपना केंद्र बनाया?
(A) इल्तुतमिश
(B) कुतुबुद्दीन ऐबक
(C) पृथ्वीराज चौहान III
(D) महमूद गजनवी
उत्तर: (C) पृथ्वीराज चौहान III
व्याख्या: ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती 1192 ई. में मोहम्मद गोरी की सेना के साथ भारत आए थे, उस समय दिल्ली और अजमेर पर चौहान वंश के शासक पृथ्वीराज तृतीय का शासन था।
आज का अभ्यास प्रश्न
Q.हाल ही में देश का पहला वोटर पार्क कहां खोला गया है ?
A. उदयपुर
B. गुरुग्राम
C. जयपुर
D. हैदराबाद
Q.हाल ही में किस देश ने विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर ड्रोन बोट का सफल परीक्षण किया है ?
A. चीन
B. अमेरिका
C. इराक
D. जापान
इन दोनों प्रश्नो का सही todayeslive के कमेंट बॉक्स में भरिए
इन्हें भी पढ़ें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें