भारत में प्लास्टिक के नोटों को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के पॉलिमर बैंकनोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब भारत में कागज के नोटों के साथ पॉलिमर यानी प्लास्टिक आधारित नोटों के इस्तेमाल का परीक्षण किया जाएगा।
1. 10 और 20 रुपये के नोटों से शुरुआत
सरकार ने RBI के प्रस्ताव के अनुसार 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़ पॉलिमर (प्लास्टिक) नोटों के ट्रायल को हरी झंडी दे दी है। जिसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में इस बड़े कदम की लिखित जानकारी दी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पुराने ₹10 और ₹20 के कागजी नोट बंद होने जा रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कागजी नोटों को पॉलिमर नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है। दोनों प्रकार के नोट साथ-साथ चल सकते हैं।
2. कैसे बनेंगे ये खास नोट?
▪️ये नोट आम कागज या कपास के बजाय बायएक्सियलि ओरिएंटेड पॉलीप्रोपाइलीन (BOPP) नाम के विशेष सिंथेटिक मटेरियल से बनेंगे।
▪️यह लगभग 90 माइक्रोन की बेहद मजबूत और पारदर्शी प्लास्टिक शीट होती है।
▪️इसी शीट के ऊपर नोट का अट्रैक्टिव डिजाइन, सीरियल नंबर और सिक्योरिटी फीचर्स प्रिंट किए जाते हैं।
3. प्लास्टिक नोटों के बड़े फायदे
▪️इन नोटों में एक पारदर्शी खिड़की (विंडो) होती है, जिसकी नकल किसी भी साधारण प्रिंटर या स्कैनर से करना असंभव है।
▪️कागजी नोट 1-2 साल में गल जाते हैं, जबकि ये मजबूत प्लास्टिक नोट लगभग 30 साल तक चल सकते हैं।
▪️नोटों की लंबी उम्र के कारण RBI को बार-बार नए नोट छापने और पुराने नष्ट करने का भारी खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
▪️पानी, बारिश या चाय-कॉफी गिरने पर भी ये खराब नहीं होंगे।
▪️गंदगी लगने पर इन्हें आसानी से पोंछकर साफ किया जा सकता है।
4. प्लास्टिक नोटो के नुकसान
▪️उत्पादन की शुरुआती लागत अधिक हो सकती है।
गर्मी और अत्यधिक तापमान जैसी परिस्थितियों में विशेष परीक्षण जरूरी होता है।
▪️पुराने/खराब पॉलिमर नोटों के निपटान और रीसाइक्लिंग की अलग व्यवस्था चाहिए।
▪️भारत जैसे बड़े देश में सभी ATM, मशीनों और नकदी-प्रसंस्करण प्रणालियों के अनुकूलन की जरूरत पड़ सकती है।
5. दुनिया में कहां चलते हैं?
• ऑस्ट्रेलिया (1988), कनाडा (2011), ब्रिटेन (2016) और न्यूजीलैंड जैसे देश पहले ही पूरी तरह प्लास्टिक करेंसी अपना चुके हैं।
एक टिप्पणी भेजें